फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BS Yediyurappa says about Tipu Jayanti we are going to drop everything

कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा ने कहा- नहीं मनेगी टीपू जयंती, किताबों से भी हटेगा सबकुछ

Wed, 30 Oct 2019 01:25 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 30 Oct 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
Karnataka BS Yediyurappa says about Tipu Jayanti we are going to drop everything
बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने टीपू सुल्तान की जयंती को लेकर कहा कि हम सबकुछ हटाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि किताबों में उनके बारे में जो कुछ लिखा है उसे भी हटाने के बारे में सोचा जाएगा।

विज्ञापन

 

येदियुरप्पा ने जुलाई में कन्नड़ और संस्कृति विभाग को टीपू जयंती नहीं मनाने का आदेश दिया था। इस आदेश को 29 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में जारी किया गया था। इस फैसले को लेकर सियासी घमासान मच गया था। कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसे लेकर भाजपा पर हमला करके उसे सांप्रदायिक पार्टी करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्ववर्ती मैसूर साम्राज्य के 18वीं सदी के विवादित शासक टीपू सुल्तान की जयंती पर आयोजित होने वाले वार्षिक समारोह को कनार्टक की भाजपा सरकार ने 30 जुलाई को रद्द कर दिया था। राज्य में इस समारोह का आयोजन 2015 से हो रहा था। येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार ने सत्ता में आने के तीन दिन के अंदर ही टीपू की जयंती न मनाने का आदेश पारित किया था।


सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 2015 में टीपू जयंती के अवसर पर 10 नवंबर को वार्षिक समारोह के आयोजन की शुरुआत की थी और भाजपा और अन्य के विरोध के बावजूद एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार ने पिछले साल भी इसे जारी रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed