{"_id":"5e2d55428ebc3e4b445047ce","slug":"karnataka-bomb-investigation-police-found-box-suspect-powder-sent-forensic-laboratory-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक बम जांच: पुलिस को मिला संदिग्ध पाउडर वाला बॉक्स, जांच के लिए भेजा फोरेंसिक प्रयोगशाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक बम जांच: पुलिस को मिला संदिग्ध पाउडर वाला बॉक्स, जांच के लिए भेजा फोरेंसिक प्रयोगशाला
Sun, 26 Jan 2020 02:32 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, मंगलूरू
पीटीआई, मंगलूरू
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 26 Jan 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध आदित्य राव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक स्थित मंगलूरू हवाई अड्डे पर बम रखने के मामले में जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के बैंक लॉकर से एक बॉक्स बरामद किया है, जिसमें पाउडर जैसा कुछ है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हवाई अड्डे के निकास द्वार पर बने टिकट काउंटर के पास सोमवार को बैग में जिंदा बम मिला था जिसे बाद में नजदीक के मैदान में निष्क्रिय कर दिया गया। मामले में संदिग्ध आरोपी आदित्य राव ने 22 जनवरी को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था और अदालत ने मामले की जांच के लिए गुरुवार को उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन
अन्य स्थानों के अलावा पुलिस दल शनिवार को राव को उडुपी स्थित बैंक ले गया। राव ने पुलिस को बताया कि यह पाउडर साइनाइड है। एसीपी के. यू. बेलियप्पा के नेतृत्व वाले जांच दल ने बॉक्स को जांच के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपी ने शुक्रवार को पुलिस जांच दल को वह जगह दिखाई थी, जहां पर उसने 20 जनवरी को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) रखा था। पुलिस के अनुसार उसे चेन्नई भी ले जाया जाएगा क्योंकि उसने पूछताछ के दौरान बताया था कि उसने वहीं से देशी बम बनाने की सामग्री जुटाई थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने टर्मिनल प्रबंधक को बम के लिए धमकी भरा कॉल करने की बात स्वीकार कर ली है। कॉल के बाद उसने सिम कार्ड फेंक दिया था और बंगलूरू के लिए रवाना हो गया था, जहां उसने आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने बताया कि उसे अभी तक सिम कार्ड नहीं मिल पाया है।