फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: BJP's big step to decide the leader of opposition, Mandaviya-Tawde made central observers

Karnataka: नेता प्रतिपक्ष तय करने के लिए भाजपा का बड़ा कदम, मंडाविया-तावड़े बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक

Mon, 03 Jul 2023 10:30 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 03 Jul 2023 10:30 AM IST
सार

बसवराज बोम्मई के अलावा नेता विपक्ष की दौड़ में अरगा जननेंद्र, आर अशोक और बासनगौड़ा पाटिल यतनाल और वी सोमन्ना का भी नाम शामिल है। भाजपा नेता येदियुरप्पा ने इस मामले में कहा कि नेता विपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
Karnataka: BJP's big step to decide the leader of opposition, Mandaviya-Tawde made central observers
JP Nadda - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े को नेता विपक्ष के चुनाव का केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा के सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि दोनों केंद्रीय मंत्री अगले कुछ दिनों में नेता विपक्ष के चुनाव के लिए राज्य का दौरा करेंगे। 
विज्ञापन


कर्नाटक में कांग्रेस से मिली हार के बाद भाजपा ने अभी तक विधानसभा में अपने नेता विपक्ष का चुनाव नहीं की है। नेता विपक्ष के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई मुख्य दावेदारों में से एक है। हालांकि, अब यह भाजपा पर निर्भर करता है कि उन्हें पुराने नेताओं पर टिके रहना है या नए नेताओं पर विश्वास करना चाहिए। 
विज्ञापन


बसवराज बोम्मई के अलावा नेता विपक्ष की दौड़ में अरगा जननेंद्र, आर अशोक और बासनगौड़ा पाटिल यतनाल और वी सोमन्ना का भी नाम शामिल है। भाजपा नेता येदियुरप्पा ने इस मामले में कहा कि नेता विपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व करेंगे।  कई लोग मांग करते हैं लेकिन हमारे राष्ट्रीय नेता ही इस पर फैसला करेंगे। भाजपा प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाली है। उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी पर अभी तक अपने किए हुए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया है। भाजपा कर्नाटक विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले नेता विपक्ष के नाम पर फैसला सुना सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed