{"_id":"64099bd73ff55afb320828f7","slug":"karnataka-bjp-mp-courts-controversy-for-berating-woman-for-not-wearing-bindi-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: बिंदी न लगाने पर BJP सांसद ने महिला को बुरी तरह से डांटा, वायरल वीडियो पर खड़ा हुआ विवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: बिंदी न लगाने पर BJP सांसद ने महिला को बुरी तरह से डांटा, वायरल वीडियो पर खड़ा हुआ विवाद
Thu, 09 Mar 2023 02:12 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 09 Mar 2023 02:12 PM IST
सार
महिला दिवस के दिन एक महिला को बुरी तरह से डांटने पर भाजपा सांसद बुरी तरह से विवादों में घिर गए हैं। कांग्रेस ने भाजपा सांसद के इस रवैये की निंदा की है। कहा कि भाजपा और संघ के लोगों की सोच यही है।
विज्ञापन
महिला वेंडर को भाजपा सांसद ने बुरी तरह से डांटा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक में भाजपा सांसद एस मुनिस्वामी विवादों में घिर गए हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन मुनिस्वामी कोलार जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक महिला के बिंदी न लगाने पर बुरी तरह से डांट दिया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने भाजपा सांसद के इस रवैये पर आपत्ति जताई है।
दरअसल महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सांसद अलग-अलग स्टॉल का मुआयना कर रहे थे। इस दौरान वह एक स्टॉल पर पहुंचे और वहां मौजूद महिला को देखकर भड़क गए। महिला वेंडर सांसद को अपने स्टॉल के बारे में बताना शुरू ही करती है कि वह उसपर चिल्लाने लगते हैं। गुस्से में भाजपा सांसद कहते हैं, 'पहले बिंदी लगाओ। तुम्हारा पति जीवित है.... है ना? तुम्हारे पास कोई कॉमनसेंस नहीं है क्या?'
कांग्रेस ने साधा निशाना
महिला दिवस के दिन एक महिला को बुरी तरह से डांटने पर भाजपा सांसद बुरी तरह से विवादों में घिर गए हैं। कांग्रेस ने भाजपा सांसद के इस रवैये की निंदा की है। कहा कि भाजपा और संघ के लोगों की सोच यही है। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के अयातुल्लाओं के पास सड़कों पर गश्त करने वाली 'नैतिक पुलिस' का अपना संस्करण है।
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने लिखा, 'संघ के आगन में संस्कार की क्लास, जहां महिलाओं का नहीं है सम्मान। अंधभक्तों, अपने घर की मां, बहन, बेटियों को संघी संस्कार सीख दो-अपने ही किसी नेता के हाथों भरे बाजार में बेज्जती कराने से तो अच्छा ही है-बिंदी, मांग, मंगलसूत्र, चूड़ी, सर पर घूंघट और जो कुछ ही हो पहना कर भेजो-कायरों।'

"Wear a Bindi first. Your husband is alive, isn't he. You have no common sense": #BJP MP to woman vendor,
विज्ञापन विज्ञापन
Enraging to witness the impudence of this BJP MP from #Karnataka on #WomensDay. Can he tolerate, if someone talks this way to his mother, wife or sister? Shameful 🙏 pic.twitter.com/QFlyhvpLgT— Nayini Anurag Reddy (@NAR_Handle) March 9, 2023