फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP MLAs raise slogans against the State Government over an alleged video of pro-Pakistan slogans

Karnataka: विधानसौधा में हंगामा, विपक्षी नेता ने की पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वालों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 29 Feb 2024 01:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 29 Feb 2024 01:07 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद नसीर हुसैन के पाकिस्तान समर्थक नारे के एक कथित वीडियो पर भाजपा विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान विधान सौधा में हंगामा मच गया। विपक्ष के नेता आर अशोक ने इस मामले में नारा लगाने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
Karnataka BJP MLAs raise slogans against the State Government over an alleged video of pro-Pakistan slogans
विधानसौधा में मचा हंगामा - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के बाद पाकिस्तान समर्थक नारे लगने का मामला बढ़ता जा रहा है। इस मामले में कांग्रेस सांसद नसीर हुसैन के पाकिस्तान समर्थक नारे के एक कथित वीडियो पर भाजपा विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान विधानसौधा में हंगामा मच गया। विपक्ष के नेता आर. अशोक ने इस मामले में नारा लगाने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा नेता आर. अशोक ने राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, "सिद्धारमैया की सरकार बंगलूरू में 500 करोड़ रुपये से अधिक पशुपालन संपत्तियां अल्पसंख्यकों को दे रही है। यह एक बड़ा घोटाला है। भाजपा विधानसौधा के भीतर और बाहर प्रदर्शन करेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसौधा के बाहर भाजपा के प्रदर्शन पर कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोमई ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "वे विधानसभा के अंदर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने की अनुमति दे रहे हैं। यह हमारे देश की लोकतंत्र और सुरक्षा के लिए खतरा है। इसके बावजूद राज्य सरकार इसपर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वे इस पूरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं।"


क्या है मामला
गौरतलब है, कर्नाटक की चार सीटों पर हुए मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के नतीजों में तीन सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है, जबकि एक सीट भाजपा के खाते में गई। कर्नाटक में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार अजय माकन, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर क्रमश: 47, 46 और 46 वोटों से जीते। हालांकि, अब जीत के जश्न को लेकर अब बवाल मच गया है। दरअसल, भाजपा ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के कुछ ही देर बाद सैयद नसीर हुसैन के समर्थकों को विधान सौध (विधानसभा) के अंदर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए सुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed