Karnataka: जैन मुनि की हत्या पर BJP का विरोध-प्रदर्शन, पूर्व CM बोले- जंगल राज करना होगा खत्म
कर्नाटक के भाजपा विधायक और पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि जैन मुनि की हत्या के मामले में कुछ भी नहीं किया गया है। कानून और पुलिस का कोई डर नहीं है। सभी असामाजिक तत्व खुलेआम घूम रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में दिगंबर जैन मुनि आचार्य श्री कामकुमारा नंदी महाराज की हत्या पर बवाल बढ़ता जा रहा है। भाजपा विधायकों ने बुधवार को बेंगलुरु में विरोध-प्रदर्शन किया और मामले की सीबीआई जांच की मांग की। वहीं, पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने भी मौजूदा सरकार पर निशाना साधा।
कर्नाटक के भाजपा विधायक और पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि हत्या के मामले में कुछ भी नहीं किया गया है। कानून और पुलिस का कोई डर नहीं है। सभी असामाजिक तत्व खुलेआम घूम रहे हैं। लोगों में सनसनी है। उन्होंने कहा कि पहले से ही संकेत मिल रहे हैं कि इस सरकार ने स्थानांतरण आदि की आड़ में पुलिस का मनोबल गिरा दिया है और अप्रत्यक्ष रूप से इन बदमाशों का समर्थन कर रही है।
बोम्मई ने कहा कि इस जंगल राज को शुरुआत में ही समाप्त करना होगा। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया कि वह सरकार को कार्रवाई करने का निर्देश दें और जैन मुनि के मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।
यह है मामला
पुलिस ने बताया कि कामकुमारा नंदी महाराज 15 साल से नंदी पर्वत जैन मठ में रहते थे। 6 जुलाई को उनके प्रबंधक बसाड़ी भीमप्पा उगारे ने उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि मुनि लोगों को ऋण दिया करते थे। संदिग्धों को भी उन्होंने पैसा दिया था, जिसे वापस मांग रहे थे, लेकिन बदले में दोनों ने उनकी हत्या कर दी।
लगावी जिले के चिक्कोड़ी तहसील की इस घटना में दो आरोपियों नारायण बसप्पा माडी और हसन दलायथ को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ के बाद एक बोरवेल से मुनिक के शव के टुकड़े बरामद किए गए। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच होगी और दोषियों को अदालत सजा देगी।