फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka bjp mla madal virupakshappa arrest by lokayukta police in bribery case election news updates

Karnataka: रिश्वत कांड में पांच दिन की हिरासत में भेजे गए भाजपा विधायक, लोकायुक्त पुलिस ने की कार्रवाई

Wed, 29 Mar 2023 09:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 29 Mar 2023 09:15 AM IST
सार

रिश्वत मामले में भाजपा विधायक ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन कर्नाटक हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद भाजपा विधायक के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन
Karnataka bjp mla madal virupakshappa arrest by lokayukta police in bribery case election news updates
भाजपा विधायक को गिरफ्तार करती लोकायुक्त पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश पर भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा को लोकायुक्त पुलिस की पांच दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। रिश्वत मामले को लेकर यह कार्रवाई हुई है। खबर के अनुसार, भाजपा विधायक को तुमुकुरु के क्यातासान्द्रा टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया था। रिश्वत मामले में भाजपा विधायक ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन कर्नाटक हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद भाजपा विधायक के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन


इस मामले में हैं आरोपी
बीते दिनों भाजपा विधायक के बेटे प्रशांत मदल को 40 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार किया था। मदल विरुपक्षप्पा कर्नाटक सोप एंड डिटर्जेंट लिमिटेड (KSDL) के अध्यक्ष हैं। मदल विरुपक्षप्पा के कार्यालय से ही उनके बेटे प्रशांत को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। जांच में खुलासा हुआ कि इसके तार भाजपा विधायक से जुड़े हैं और साबुन और अन्य डिटर्जेंट बनाने के लिए आवश्यक कच्चे माल की डील के लिए एक ठेकेदार द्वारा यह रिश्वत दी गई थी। इस मामले में मदल विरुपक्षप्पा और उनके बेटे प्रशांत मदल आरोपी हैं। इसके बाद भाजपा विधायक के कार्यालय से लोकायुक्त की टीम ने 1.7 करोड़ और घर से करीब छह करोड़ रुपए बरामद किए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- EC: आज 11.30 बजे निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर्नाटक चुनाव की तारीखों का हो सकता है एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट से खारिज हुई थी अग्रिम जमानत याचिका
बता दें कि कर्नाटक में चन्नागिरी से भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा ने भ्रष्टाचार के मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान लोकायुक्त के वकील ने भाजपा विधायक की अग्रिम जमानत याचिका पर कड़ी आपत्ति जताई थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। मदल विरुपक्षप्पा लगातार दो बार से दावणगेरे जिले की चन्नागिरी सीट से विधायक चुने जा रहे हैं। चुनाव आयोग बुधवार को कर्नाटक चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed