फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP MLA Aravind Limbavali Daughter Misbehave With Bengaluru Traffic Police After Breaks Signal

Karnataka: 'कार कैसे पकड़ी? मेरे पापा विधायक हैं', BMW से सिग्नल तोड़ पुलिस कर्मियों से भिड़ी भाजपा विधायक की बेटी 

Fri, 10 Jun 2022 08:35 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 10 Jun 2022 08:35 AM IST
सार

मामला बेंगलुरु में राजभवन के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा विधायक अरविंद निंबावली की बेटी अपने दोस्तों के साथ बीएमडब्ल्यू कार में सवार होकर कहीं जा रही थी। इस दौरान उसने रेड लाइट को नजरअंदाज किया और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हुए आगे बढ़ गई।

विज्ञापन
Karnataka BJP MLA Aravind Limbavali Daughter Misbehave With Bengaluru Traffic Police After Breaks Signal
पुलिस के साथ बहस करती भाजपा विधायक की बेटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में भाजपा विधायक अरविंद निंबावली की बेटी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पुलिसकर्मियों से बहस करती नजर आ रही है। दरअसल, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर पुलिस ने उसे रोका था, इसके बाद युवती ने रौब दिखाना शुरू कर दिया और सड़क पर जमकर तमाशा किया। हालांकि, पुलिस कर्मियों ने युवती के ऊपर 10 हजार का जुर्माना लगाकर सारी हेकड़ी निकाल दी। 

विज्ञापन


मामला बेंगलुरु में राजभवन के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा विधायक अरविंद निंबावली की बेटी अपने दोस्तों के साथ बीएमडब्ल्यू कार में सवार होकर कहीं जा रही थी। इस दौरान उसने रेड लाइट को नजरअंदाज किया और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हुए आगे बढ़ गई। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया और उस पर जुर्माना लगाने की बात की। 
विज्ञापन


जमकर किया तमाशा
पुलिसकर्मियों द्वारा रोके जाने के बाद युवती आपे से बाहर हो गई और सड़क पर पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गई। बताया जा रहा है कि युवती ने स्थानीय पत्रकार और एक कैमरापर्सन के साथ भी दुर्व्यवहार किया। बहस करते हुए युवती ने अपने पिता के विधायक होने का रौब भी दिखाया और कार रोकने पर धमकी भी दी। इस दौरान राजभवन की ओर से जाने वाली सड़क पर जाम भी लग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुर्माना भरने के लिए नहीं निकले पैसे
हालांकि, पुलिस ने युवती की एक न सुनते हुए उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया। इसके बाद वह बैकफुट पर आ गई। युवती ने कहा, उसके पास पैसे नहीं हैं इसलिए उसे जाने दिया जाए। पुलिस नहीं मानी, जिसके बाद कार में बैठे उसके दोस्त ने जुर्माना भरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed