फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP MLA Aravind Limbavali verbally abused a woman and misbehaved

Karnataka: बेटी के बाद विधायक 'पापा' का कथित वीडियो वायरल, महिला के साथ दुर्व्यवहार करते आए नजर

Sat, 03 Sep 2022 05:23 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Sep 2022 05:23 PM IST
सार

भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली महिला के हाथ से पत्र छीनकर फाड़ देते हैं और उस पर जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। इस दौरान वह अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते हैं।

विज्ञापन
Karnataka BJP MLA Aravind Limbavali verbally abused a woman and misbehaved
भाजपा विधायक ने महिला से किया दुर्व्यवहार - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इमें वह एक महिला पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कथित रूप से  महिला के साथ अभ्रद भाषा का प्रयोग करने के साथ दुर्व्यवहार भी कर रहे हैं। यह वीडियो तब का है जब भाजपा विधायक बेंगलुरू में जलजमाव के कारण शहर का निरीक्षण करने निकले थे। 

विज्ञापन


महिला के हाथ से छीनते दिखे शिकायत पत्र 
वीडियो में एक महिला के हाथ में पत्र है। वह भाजपा विधायक को किसी मुद्दे के बारे में बताना चाह रही है। तभी वह उससे नाराज हो जाते हैं। महिला के हाथ से पत्र छीनकर फाड़ देते हैं और उस पर जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। इस दौरान वह अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते हैं। बताया जा रहा है कि महिला ने भाजपा विधायक से जमीन हथियाने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में महिला 
इस वीडियो के बाद भाजपा विधायक वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को महिला को हिरासत में लेने का निर्देश देते हैं, जिसके बाद एक महिला सिपाही महिला को पकड़ कर वहां से ले जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी ने पुलिसकर्मियों से किया था दुर्व्यवहार
इससे पहले भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली की बेटी का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह पुलिस कर्मियों से बहस करती नजर आती हैं। वह अपने दोस्तों के साथ बीएमडब्ल्यू कार में सवार होकर कहीं जा रही थी। इस दौरान उसने रेड लाइट को नजरअंदाज किया और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हुए आगे बढ़ गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनका 10 हजार का चालान कर दिया था। 


पीड़ित ने दी प्रतिक्रिया
रूथ सगई मैरी अमीला ने कहा कि दोपहर 3 बजे MLA लिंबावली ने हमारे घर आकर मेरे पति को गालियां दी और पुलिस से उन्हें ले जाने के लिए कहा। इसके बाद मेरे पति ने मुझे फोन किया। मैं MLA से बात करने गई लेकिन उनके PA ने मुझे रोका। उन्होंने अपने समर्थकों से मुझ पर हमला करने को कहा। उन्होंने कहा कि अब मेरे पति, बेटे और मेरे खिलाफ FIR दर्ज है। पुलिस ने 5 घंटे तक हमारी शिकायत नहीं ली। मैं इसे कानूनी रूप से लड़ूंगी। मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस सदस्य हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed