फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka BJP leader Manikanth Rathod arrested in rice theft case anna bhagya scheme

Karnataka: चावल चोरी मामले में भाजपा नेता मणिकांत राठौड़ गिरफ्तार, छह हजार क्विंटल खाद्यान्न हुआ था गायब

Wed, 17 Jul 2024 02:21 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 17 Jul 2024 02:21 PM IST
सार

मणिकांत को 6077 क्विंटल चावल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। चोरी हुए चावल की कीमत दो करोड़ रुपये से ज्यादा थी। यह चावल यादगिर जिले के एक सरकारी गोदाम से गायब हुआ था।

विज्ञापन
karnataka BJP leader Manikanth Rathod arrested in rice theft case anna bhagya scheme
माणिकांत राठौड़ - फोटो : इंस्टाग्राम/माणिकनाथ राठौड़

विस्तार

कर्नाटक भाजपा के नेता मणिकांत राठौड़ को चावल चोरी मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला कर्नाटक सरकार की अन्न भाग्य योजना से जुड़ा है। पुलिस ने कलबुर्गी शाहपुर स्थित आवास से भाजपा नेता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इससे पहले मणिकांत टैगोर को पूछताछ के लिए समन जारी किया था, लेकिन भाजपा नेता पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश नहीं हुए थे। 
विज्ञापन


छह हजार क्विंटल से ज्यादा चावल हुआ था चोरी
मणिकांत को 6077 क्विंटल चावल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। चोरी हुए चावल की कीमत दो करोड़ रुपये से ज्यादा थी। यह चावल यादगिर जिले के एक सरकारी गोदाम से गायब हुआ था। राठौड़ ने साल 2023 में भाजपा के टिकट पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अन्न भाग्य योजना के तहत कर्नाटक सरकार हर गरीब परिवार को हर महीने 10 किलोग्राम अनाज मुफ्त देती है।  
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे को धमकाने का लगा था आरोप
मणिकांत राठौड़ का आपराधिक इतिहास भी है और उनके खिलाफ 40 के करीब आपराधिक मामले दर्ज हैं। मणिकांत राठौड़ पर हत्या, डराने-धमकाने और अवैध हथियार रखने जैसे आरोप लगे हैं। राठौड़ को बीते साल नवंबर में भी गिरफ्तार किया गया था। राठौड़ पर मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे को धमकी देने का आरोप था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed