फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP leader KS Eshwarappa gave a controversial statement

ईश्वरप्पा के बिगड़े बोल: कर्नाटक भाजपा नेता की विवादास्पद टिप्पणी, पूछा- लाउडस्पीकर की जरूरत क्या?

Mon, 13 Mar 2023 05:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 13 Mar 2023 05:01 PM IST
सार

यह पहली बार नहीं है जब कर्नाटक सरकार में पूर्व मंत्री रहे केएस ईश्वरप्पा ने इस तरह की बयानबाजी की हो। बीते साल भी उन्होंने मस्जिदों के ऊपर लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाया था।

विज्ञापन
Karnataka BJP leader KS Eshwarappa gave a controversial statement
केएस ईश्वरप्पा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कर्नाटक के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने अजान को लेकर विवादित टिप्पणी की है। एक जनसभा के दौरान उन्होंने लाउडस्पीकर से अजान देने पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि अल्लाह को याद करने के लिए माईक पर चिल्लाने की क्या जरूरत है। भाजपा नेता और विधायक की इस टिप्पणी के बाद लाउडस्पीकर से अजान करने के मुद्दे पर एक बार फिर सियासत गरम हो सकती है। 

विज्ञापन


बीजेपी विधायक केएस ईश्वरप्पा ने मंगलुरू में बोलते हुए कहा कि मैं जहां भी जाता हूं यह(अजान) मेरे लिए सिरदर्द होता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह जल्द ही समाप्त हो जाएगा क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना बाकी है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी धर्मों का सम्मान करने के लिए कहा है। बावजूद इसके हमें यह पूछना चाहिए कि लाउडस्पीकर से अजान की जरूरत क्या है? 
विज्ञापन


अपने संबोधन के दौरान उन्होंने हिंदुओं का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदू भी मंदिरों में पूजा करते हैं। हम उनसे ज्यादा आस्था रखते हैं और यह भारत माता है जो धर्मों की रक्षा करती है। लेकिन इस मुद्दे पर मुझे सवाल करना चाहिए। भाजपा विधायक ने आगे कहा कि जल्द से जल्द इस मुद्दे को हल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी दे चुके हैं इस मुद्दे पर बयान
यह पहली बार नहीं है जब कर्नाटक सरकार में पूर्व मंत्री रहे केएस ईश्वरप्पा ने इस तरह की बयानबाजी की हो। वे अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते साल भी उन्होंने मस्जिदों के ऊपर लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाया था। मनसे के नेता राज ठाकरे द्वारा लाउडस्पीकर से अजान के मुद्दे पर उस समय उन्होंने कहा था कि छात्रों और मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम समुदाय को विश्वास में लेकर इस मुद्दे का कोई समाधान निकाला जाए। उन्होंने मुस्लिम नेताओं से कहा कि वह अपने पूजा स्थलों के अंदर स्पीकर का प्रयोग करें और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को परेशान न करें।

मनसे नेता राज ठाकरे ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि बीते साल महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के नेता राज ठाकरे ने मस्जिदों के ऊपर लगे लाउडस्पीकरों को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि अगर मस्जिदों के ऊपर से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो वह सड़कों पर स्पीकर लगा कर हनुमान चालीसा का पाठ कराएंगे। इसके बाद यह मुद्दा गरम हो गया था। 


गठबंधन सरकार गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले कारोबारी कांग्रेस में शामिल
कर्नाटक में कांग्रेस ने सोमवार को कथित तौर पर गठबंधन की सरकार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में से एक व्यवसायी को पार्टी में शामिल किया। इस उठापटक के कारण ही 2019 में कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार गिर गई थी। कडलूर उदय गौड़ा के नाम से मशहूर उदय के. एम. का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार की उपस्थिति में पार्टी में स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed