फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka bjp leader devaraje gowda claim dk shivakumar offer him 100 crore to defame pm modi

Karnataka: 'पीएम मोदी की छवि खराब करने के लिए शिवकुमार ने 100 करोड़ रुपये ऑफर किए', भाजपा नेता का बड़ा दावा

Sat, 18 May 2024 02:48 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 18 May 2024 02:48 PM IST
सार

भाजपा नेता ने कहा 'मुझे बताया गया था कि मैं ऐसा बयान दूं कि प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले में अश्लील वीडियो के जो पेन ड्राइव प्रसारित किए गए, उन्हें एचडी कुमारस्वामी ने ही किया था....।'

विज्ञापन
karnataka bjp leader devaraje gowda claim dk shivakumar offer him 100 crore to defame pm modi
पीएम मोदी और डीके शिवकुमार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक के भाजपा नेता जी देवाराजे गौड़ा ने राज्य के डिप्टी सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने दावा किया कि डीके शिवकुमार ने पूर्व सीएम और जेडीएस के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने के लिए 100 करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी। देवाराजे गौड़ा को बीते दिनों यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को देवागौड़ा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए देवागौड़ा ने बड़ा दावा किया। 
विज्ञापन


भाजपा नेता का दावा- पीएम मोदी की छवि खराब करने की कोशिश
देवाराजे गौड़ा ने दावा किया कि 'अश्लील वीडियो के मामले में उन्होंने बड़ी योजना बनाई थी, इसके तहत वे पीएम मोदी, एचडी कुमारस्वामी और भाजपा की छवि भी खराब करने की साजिश रच रहे थे। इसके लिए मुझे 100 करोड़ रुपये देने की पेशकश की गई थी और पांच करोड़ रुपये बतौर एडवांस भिजवा भी दिए गए थे। एक स्थानीय नेता को डील की मध्यस्थता के लिए चुना गया था। डीके शिवकुमार पीएम मोदी का नाम अश्लील वीडियो मामले से जोड़कर उनकी छवि को खराब करना चाहते थे। शिवकुमार एचडी कुमारस्वामी की राजनीति को खत्म करना चाहते थे।' भाजपा नेता ने दावा किया कि जब उन्होंने इस साजिश में शामिल होने से इनकार कर दिया तो मुझे अत्याचार के मामले में फंसाने की कोशिश की गई और बाद में मेरे खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया।'
विज्ञापन


भाजपा नेता ने लगाए शिवकुमार पर गंभीर आरोप
भाजपा नेता ने कहा 'मुझे बताया गया था कि मैं ऐसा बयान दूं कि प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले में अश्लील वीडियो के जो पेन ड्राइव प्रसारित किए गए, उन्हें एचडी कुमारस्वामी ने ही किया था, लेकिन असल में डीके शिवकुमार ने प्रज्ज्वल रेवन्ना के पूर्व ड्राइवर कार्तिक गौड़ा से ये पेनड्राइव प्राप्त की थीं और उन्होंने ही ये पूरी साजिश रची।' देवागौड़ा ने कहा कि 'जब मैंने शिवकुमार की पेशकश ठुकरा दी तो मेरे खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया और मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। जब मैं रिहा हो जाऊंगा तो मैं उन्हें (शिवकुमार) बेनकाब करूंगा। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार गिरने वाली है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता देवाराजे गौड़ा ने दावा किया कि 'उनके पास डीके शिवकुमार से बातचीत की एक रिकॉर्डिंग है, जिसे वे जेल से बाहर आने के बाद जारी करेंगे और उसके बाद कांग्रेस सरकार गिर जाएगी।' गौड़ा ने ये भी कहा कि 'मुझे अश्लील वीडियो मामले में एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं है। मैं मामले से जुड़े सारे सबूत सीबीआई को दूंगा। मेरे पास जो वीडियो हैं, वो अब तक जारी अन्य वीडियो से अलग हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed