{"_id":"654e63919b2b4147de0eac17","slug":"karnataka-bjp-chief-by-vijayendra-father-and-ex-cm-yediyurappa-congratulates-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yediyurappa: 'PM को मजबूत करेंगे सांसद'; बेटे विजयेंद्र के कर्नाटक BJP चीफ बनने पर पूर्व CM ने मुंह मीठा कराया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Yediyurappa: 'PM को मजबूत करेंगे सांसद'; बेटे विजयेंद्र के कर्नाटक BJP चीफ बनने पर पूर्व CM ने मुंह मीठा कराया
Fri, 10 Nov 2023 10:38 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:38 PM IST
सार
कर्नाटक की सियासत में लंबे समय से जारी उहापोह पर विराम लग गया जब पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बनाने का एलान किया। पिता येदियुरप्पा ने बेटे का मुंह मीठा कराया और भावी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं
विज्ञापन
नवनिर्वाचित कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीवाई विजयेंद्र और उन्हें मिठाई खिलाते पिता येदियुरप्पा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक भाजपा प्रमुख के रूप में नियुक्ति के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे बीवाई विजयेंद्र ने कहा, वे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को कर्नाटक राज्य में पार्टी अध्यक्ष के रूप में काम करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होंने पीएम मोदी का भी आभार प्रकट किया और कहा, आने वाले दिनों में कर्नाटक के तमाम भाजपा सांसद प्रधानमंत्री को मजबूत बनाने का काम करेंगे। कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा की प्रदेश इकाई की कमान संभालने वाले विजयेंद्र का कार्यकाल चुनौतियों से भरा रहेगा।
कर्नाटक में भाजपा की कमान कांटों भरा ताज?
इससे पहले बेटे के कर्नाटक भाजपा चीफ बनने के बाद कद्दावर कर्नाटक भाजपा नेता येदियुरप्पा ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। मुंह मीठा कराकर बधाई देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बेटे को भावी सियासी चुनौतियों और कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। बता दें कि कुछ दिनों पहले येदियुरप्पा ने कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पार्टी अध्यक्ष चुनने में देरी को लेकर असंतोष प्रकट किया था। उन्होंने आलाकमान को इस मामले में पत्र भी लिखा था। ऐसे में कद्दावर भाजपाईयों की मौजूदगी को देखते हुए कहा जा सकता है कि विजयेंद्र के लिए आगामी कार्यकाल कांटों भरा ताज साबित हो सकता है।
प्रधानमंत्री को मजबूत करेंगे कर्नाटक के भाजपा सांसद
भाजपा के लिए अपनी नीति को लेकर बीवाई विजयेंद्र ने कहा उन्हें इस बात की खुशी है कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनके ऊपर भरोसा दिखाया है। उन्होंने कहा, पार्टी आलाकमान को अपना विश्वास दोहराने और मुझे पार्टी अध्यक्ष के रूप में काम करने की अनुमति देने के लिए वे धन्यवाद देना चाहते हैं। विजयेंद्र ने कहा, "मैं कर्नाटक में हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में यह जिम्मेदारी लेकर वास्तव में खुश हूं।" राजनीतिक लक्ष्य को लेकर उन्होंने कहा कि वे पार्टी के लिए अधिकतम सीटें जीतना सुनिश्चित करना चाहते हैं। उन्होंने अगले साल होने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर कहा कि कर्नाटक से निर्वाचित होने वाले भाजपा सांसद पीएम मोदी को मजबूत करेंगे।