फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: BJP attack on Congress on Imran Pratapgarhi relationship with Atiq Ahmed

Karnataka: अतीक अहमद से इमरान प्रतापगढ़ी के रिश्ते पर घिरी कांग्रेस, स्टार प्रचारक ने भाजपा को दिया बड़ा मौका

Fri, 21 Apr 2023 05:38 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 21 Apr 2023 05:38 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक में भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने इमरान प्रतापगढ़ी के एक पुराने वीडियो के सहारे कांग्रेस पर हमला बोला है। वीडियो में इमरान प्रतापगढ़ी अपराधी माफिया अतीक अहमद के पक्ष में सम्मानजनक शब्द बोलते हुए दिखाई पड़ रहे हैं...

विज्ञापन
Karnataka: BJP attack on Congress on Imran Pratapgarhi relationship with Atiq Ahmed
Shobha Karandlaje, Imran Pratapgarhi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा कई कारणों से बैकफुट पर है। उसे एंटी इनकम्बेंसी और लिंगायतों की नाराजगी के खतरे से निपटना पड़ रहा है। लेकिन ऐसे समय में कांग्रेस ने भाजपा को ऐसा अवसर उपलब्ध करा दिया है, जिससे कर्नाटक की बाजी पलट सकती है। भाजपा ने अतीक अहमद के कांग्रेस के स्टार प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी से रिश्तों को लेकर हमला करना शुरू कर दिया है। यह मुद्दा चला तो कर्नाटक में धार्मिक ध्रुवीकरण बढ़ सकता है जिसका लाभ भाजपा को मिल सकता है।

विज्ञापन

कर्नाटक में भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने इमरान प्रतापगढ़ी के एक पुराने वीडियो के सहारे कांग्रेस पर हमला बोला है। वीडियो में इमरान प्रतापगढ़ी अपराधी माफिया अतीक अहमद के पक्ष में सम्मानजनक शब्द बोलते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। भाजपा ने प्रश्न किया है कि ऐसे अपराधियों के हितैषी लोगों को अपना स्टार प्रचारक बनाकर कांग्रेस क्या संदेश देना चाहती है।

विज्ञापन

बड़े नेता भी उठाएंगे ये मुद्दा

भाजपा ने अतीक अहमद का मुद्दा कर्नाटक में उठाना शुरू कर दिया है। शोभा करंदलाजे के बयान को इसकी शुरुआत माना जा रहा है। शुक्रवार से गृहमंत्री अमित शाह कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे यहां रोड शो, जनसभाएं और पार्टी नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे। माना जा रहा है कि वे भी इस मुद्दे को उठाकर हिंदू मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियां और जनसभाएं भी राज्य में जल्द ही आयोजित कराई जाएंगी। अतीक अहमद की हत्या चाहे जिस तरह से हुई हो, लेकिन इससे योगी आदित्यनाथ का कद पूरे देश में बहुत ऊंचा हो गया है। भाजपा अपने इस स्टार प्रचारक की छवि को भुनाने की पूरी कोशिश करेगी। माना जा रहा है कि वे भी राज्य में हिंदू मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अपराधियों के खात्मे के सहारे इशारों में अतीक अहमद का मामला उठा सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य में लगभग 25 रैलियां होनी तय हैं। यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मुद्दे को उठा दिया, तो इससे मतदाताओं में ध्रुवीकरण अपने चरम पर पहुंच सकता है। प्रधानमंत्री को विपक्ष की कमजोरियों को अपने पक्ष में भुनाने के मामले में मास्टर माना जाता है। उन्होंने कांग्रेस के कई नेताओं की आपत्तिजनक बयानबाजी को अपने पक्ष में भुनाया है। इस बार भी वे ऐसा करने की रणनीति अपना सकते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अमर उजाला से कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी को पार्टी का स्टार प्रचारक बनाकर बड़ी गलती की गई है। कर्नाटक में अब तक बढ़त बनाकर चल रही कांग्रेस को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। उनके कारण कर्नाटक के मतदाताओं के बीच धार्मिक आधार पर विभाजन हो सकता है, जिसका लाभ भाजपा को हो सकता है।

बड़े मुस्लिम चेहरे के होते विवादित चेहरे पर दांव क्यों

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस के पास सलमान खुर्शीद, राशिद अल्वी, मीम अफजल, नदीम जावेद और कई अन्य बड़े मुस्लिम नेता हैं, जिन्हें स्टार प्रचारक बनाकर कर्नाटक के मतदाताओं को सकारात्मक संदेश दिया जा सकता था। ये पढ़े-लिखे और योग्य नेता मतदाताओं के बीच पार्टी को ज्यादा लोकप्रिय बनाने में मदद कर सकते थे। लेकिन इसके बाद भी पार्टी ने उस चेहरे को अपना स्टार प्रचारक बनाया है, जो केवल अपनी सांप्रदायिक विचारधारा वाली शायरियों के लिए एक वर्ग विशेष में लोकप्रिय है।

नुकसान होगा

इससे कांग्रेस को लाभ की जगह नुकसान होगा। भाजपा उनकी सांप्रदायिक शायरियों और अतीक अहमद जैसे दुर्दांत अपराधी के साथ उनके रिश्तों पर हमला बोलेगी। इससे मतदाताओं के बीच गलतफहमी पैदा होगी और सांप्रदायिक विभाजन बढ़ने से भाजपा को लाभ होगा। पार्टी ऐसे विवादित चेहरे को स्टार प्रचारक बनाकर गलती कर बैठी है।

अपनी पुरानी रणनीति पर चले पार्टी

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस में कई ऐसे वामपंथी विचारधारा के नेताओं का कब्जा हो गया है, जो हिंदू धर्म और उसकी पद्धतियों से नफरत करते हैं। इनके विचार पार्टी को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। पार्टी को यह समझना पड़ेगा कि हिंदुस्तान में हिंदू विरोध की राजनीति कभी सफल नहीं होगी। उसे अपने उसी स्वरूप को मजबूत करना चाहिए जिसमें वह हर समाज, हर वर्ग को साथ लेकर चलने पर बल देती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed