फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: BJP announces candidate for Legislative Council, former CM Yediyurappa's son BY Vijayendra MLC ticket cut

Karnataka: विधान परिषद के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार, पूर्व सीएम येदियुरप्पा के बेटे को नहीं मिला टिकट

Tue, 24 May 2022 02:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 24 May 2022 02:04 PM IST
सार

भाजपा ने चलुवादी नारायणस्वामी, हेमलता नायक, एस केशवप्रसाद, लक्ष्मणा सवदी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं शिक्षक कोटे से बसरराज होराट्टी को टिकट दिया है। 
 

विज्ञापन
Karnataka: BJP announces candidate for Legislative Council, former CM Yediyurappa's son BY Vijayendra MLC ticket cut
बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

कर्नाटक में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एमएलसी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने चलुवादी नारायणस्वामी, हेमलता नायक, एस केशवप्रसाद, लक्ष्मणा सवदी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं शिक्षक कोटे से बसरराज होराट्टी को टिकट दिया है। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि पार्टी ने यहां पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को टिकट नहीं दिया है। जबकि, विजयेंद्र वर्तमान में पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष भी हैं। गौरतलब है कि राज्य में अगले साल मई से पहले चुनाव होने हैं। इससे पहले पिछले साल जुलाई में पार्टी ने येदियुरप्पा को हटाकर बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बना दिया था। 
विज्ञापन

 

राज्य कमेटी ने दिया था विजयेंद्र का नाम 
कर्नाटक में विधान परिषद की सात सीटों के लिए तीन जून को चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा की राज्य इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को मैदान में उतारने के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने इस सिफारिश को दरकिनार करते हुए विजयेंद्र को टिकट से वंचित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विजयेंद्र को बड़ी भूमिका दे सकता है नेतृत्व 
पार्टी सूत्रों की मानें तो केंद्रीय नेतृत्व विधानसभा चुनाव से पहले विजयेंद्र को बड़ी भूमिका दे सकती है। उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इसी के तहत पार्टी ने ऐसा फैसला किया। कुछ ऐसी भी खबरें थीं कि येदियुरप्पा अपने बेटे को एमएलसी बनाना चाहते थे। इसके बाद वे उन्हें बसवराज बोम्मई कैबिनेट में मंत्री बनाने पर जोर डालना चाहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed