फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka bandh today over electricity tariff know details cm siddaramaiah

Karnataka: कर्नाटक में बिजली की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ आज बंद, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Thu, 22 Jun 2023 09:07 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 22 Jun 2023 09:07 AM IST
सार

सभी व्यापारिक और उद्योग प्रतिष्ठानों को गुरुवार को बंद में सहयोग की अपील की गई है। बंद के चलते राज्य में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है।

विज्ञापन
karnataka bandh today over electricity tariff know details cm siddaramaiah
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के चैंबर ऑफ  कॉमर्स एंड  इंडस्ट्री ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ 22 जून को प्रदेश व्यापी बंद का एलान किया है। सभी व्यापारिक और उद्योग प्रतिष्ठानों को गुरुवार को बंद में सहयोग की अपील की गई है। बंद के चलते राज्य में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। 

विज्ञापन


'उद्योग धंधे, बिजली की दरों में ऐसी बढ़ोतरी नहीं झेल पाएंगे'
कर्नाटक चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विनय जावली ने बताया कि आज का बंद सिर्फ व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए है और यह भी स्वैच्छिक है। सभी जरूरी सेवाएं इस बंद से प्रभावित नहीं होंगी। वाहनों की आवाजाही पर भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जावली ने कहा कि अगर बिजली की दरों में ऐसी अभूतपूर्व बढ़ोतरी की जाएगी तो उद्योग धंधे इसे वहन नहीं कर पाएंगे। 
विज्ञापन


अधिकारियों द्वारा मदद नहीं करने के बाद लिया बंद का फैसला
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने बयान जारी कर कहा कि हम सभी व्यापारिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अपील करते हैं कि 22 जून को एक दिन के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। यह ESCOM द्वारा बिजली की दरों में असामान्य बढ़ोतरी के खिलाफ है। बीते आठ दिनों से हमने बिजली की दरों में बढ़ोतरी के प्रभाव की गंभीरता को समझाने की कोशिश की। हालांकि इसके बावजूद इसका सरकारी अधिकारियों की तरफ से कोई हल नहीं निकला गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- Siddaramaiah: कर्नाटक CM बोले- अमित शाह के सामने उठाया चावल आपूर्ति का मुद्दा, केंद्र खेल रहा गंदी राजनीति

इन जिलों के चैंबर्स ने दिया बंद को समर्थन
जिन जिलों के चैंबर्स ने आज के बंद को समर्थन दिया है, उनमें गादग, बीजापुर, रांकबेन्नूर, रायचूरस तिलकोटी, विजयनगर, मैसूर, देवंगारे, कोप्पल, बागलकोटी, धारवाड़, सिरसी, करवार, बीदर, शिवमोगा, कोलार, मांडया, चिकमंगलूर, यादगिर, चित्रदुर्ग, कल्याण कामाटका, हावेरी, हासन, बेल्लारी आदि शामिल हैं। 

क्या है मामला
बता दें कि कर्नाटक इलेक्ट्रिशिटी रेगुलेटरी कमीशन ने 12 मई को बिजली की दरों में 70 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी का आदेश दिया था। इसे लेकर खूब राजनीति भी हुई। भाजपा, कांग्रेस की नई सरकार पर बिजली की दरें बढ़ाने का आरोप लगा रही है और कांग्रेस की सरकार से लोगों को मुफ्त बिजली देने का वादा पूरा करने की मांग कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed