{"_id":"634417cc1c58c9108a398dd4","slug":"karnataka-auto-drivers-stage-demo-against-ban-on-services-by-ride-hailing-platforms-bengaluru-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru: कैब सेवाओं पर प्रतिबंध के खिलाफ ड्राइवरों का प्रदर्शन, सड़क पर वाहन खड़े कर RTO के खिलाफ लगाए नारे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru: कैब सेवाओं पर प्रतिबंध के खिलाफ ड्राइवरों का प्रदर्शन, सड़क पर वाहन खड़े कर RTO के खिलाफ लगाए नारे
Mon, 10 Oct 2022 06:36 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरु
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 10 Oct 2022 06:36 PM IST
सार
ऑटो-रिक्शा चालकों को संचालन जारी रखने के लिए डॉक्यूमेंट्स प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, एग्रीगेटर कोई विवरण प्रदान करने में विफल रहे और उन्होंने अपना पक्ष भी नहीं रखा।
विज्ञापन
आरटीओ दफ्तर के बाहर खड़े ऑटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑटो रिक्शा चालकों ने ओला, उबर और रैपिडो जैसे राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म द्वारा अपनी सेवाओं पर प्रतिबंध के खिलाफ सोमवार को एक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के बाहर प्रदर्शन किया। कर्नाटक परिवहन विभाग ने गुरुवार को एक नोटिस जारी कर एग्रीगेटर्स को अवैध ऑटो-रिक्शा सेवाओं का संचालन तुरंत बंद करने को कहा।
ऑटो-रिक्शा चालकों को संचालन जारी रखने के लिए डॉक्यूमेंट्स प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, एग्रीगेटर कोई विवरण प्रदान करने में विफल रहे और उन्होंने अपना पक्ष भी नहीं रखा। विभाग ने सोमवार को एग्रीगेटर-लिंक्ड ऑटो-रिक्शा सेवाओं के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया। उन्होंने सवारी ले जाने वाली कंपनियों से जुड़े कुछ ड्राइवरों को दंडित भी किया। कार्रवाई के विरोध में चालकों ने आरटीओ दफ्तर के बाहर अपने ऑटो को खड़ा कर प्रदर्शन किया।
इस बीच, एग्रीगेटर्स ने अपने मोबाइल एप्लिकेशन पर ऑटो-रिक्शा सेवाएं दिखाना जारी रखा। उन्होंने सरकारी नोटिस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। परिवहन विभाग के अधिकारी इस मसले पर चुप्पी साधे हुए है।