फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Audio Controversy: BS Yeddyurappa admitted meeting with JDS MLA son

कर्नाटक ऑडियो विवाद: येदियुरप्पा ने मानी विधायक के बेटे से मुलाकात की बात

Sun, 10 Feb 2019 01:27 PM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: रचना शर्मा Updated Sun, 10 Feb 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Audio Controversy: BS Yeddyurappa admitted meeting with JDS MLA son
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : Facebook

कर्नाटक में इस समय राजनीतिक संकट गहराया हुआ है। कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जदएस) ने भाजपा पर अपने विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया है। इसके लिए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने हाल ही में ऑडियो क्लिप जारी किया है। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। येदियुरप्पा ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने जदएस विधायक नगनगौड़ा के बेटे शरणगौड़ा से देवदुर्ग के इंस्पेक्शन बंगले में मुलाकात की थी।

विज्ञापन




येदियुरप्पा का आरोप है कि विधायक के बेटे ने मुख्यमंत्री की सलाह पर उनसे मुलाकात की थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'उसने (शरणगौड़ा) बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और अपनी सुविधा अनुसार ऑडियो क्लिप को काटा गया है। जिससे कि एक बातचीत का एक बड़ा हिस्सा गायब है। एचडी कुमारस्वामी ने साजिश के तहत शरणगौड़ा को इंस्पेक्शन बंगले पर भेजा था।'
विज्ञापन


येदियुरप्पा ने आगे कहा, 'कुमारस्वामी राजनीति में एक नए स्तर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने चुने हुए प्रतिनिधियों को फंसाने का नया ट्रेंड शुरू किया है। यह सच है कि मैंने शरणगौड़ा से बातचीत की है लेकिन सबकुछ सामने नहीं आया। मुख्यमंत्री षड्यंत्र की राजनीति में लिप्त हैं। विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार एक ईमानदार शख्स हैं। मैंने उन्हें कुछ भी ऑफर नहीं किया है। कुमारस्वामी ने जो प्रेस कांफ्रेस में कहा वह सच से काफी दूर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा था कि प्रदेश सरकार को गिराने के लिए येदियुरप्पा के खेल के बारे में उन्होंने जो ऑडियो टेप जारी किया है अगर वह नकली और मनगढ़ंत साबित हो जाता है तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे। कुमारस्वामी ने येदियुरप्पा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जदएस के एक विधायक को रिश्वत और अन्य प्रस्तावों के साथ लुभाने की कोशिश की।


दक्षिण कन्नड़ जिले के एक धार्मिक स्थान से कुमारस्वामी ने कहा कि मैं इस स्थान पर यह कह रहा हूं, अगर यह साबित हो जाता है कि यह येदियुरप्पा नहीं हैं, जिन्होंने इसके बारे में कहा था और यह नकली और कुमारस्वामी की मनगढ़ंत बात है तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed