{"_id":"6502e7711e65d82dcc07018b","slug":"karnataka-assembly-seat-cheating-case-basavaraj-bommai-statement-female-thug-activist-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: पूर्व सीएम बोम्मई का बड़ा बयान, कहा- टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला से भाजपा का संबंध नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: पूर्व सीएम बोम्मई का बड़ा बयान, कहा- टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला से भाजपा का संबंध नहीं
Thu, 14 Sep 2023 04:29 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 14 Sep 2023 04:29 PM IST
सार
चैत्रा कुंडपुरा के मामले में शामिल प्रमुख नेताओं के नाम उजागर करने वाले बयान पर पूर्व सीएम बोम्मई का मानना है कि इस मामले में शामिल सभी को सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
बसवराज बोम्मई
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा का टिकट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का बयान सामने आया है। गुरुवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का इस फ्रॉड से कोई संबंध नहीं है, जिसमें हिंदू कार्यकर्ता चैत्र कुंडपुरा शामिल हैं। पार्टी ऐसे तत्वों के बारे में गंभीरता से सोचेगी जो उनकी छवि का दुरुपयोग कर रहे हैं।
शुरू हो चुकी है जांच
चैत्रा कुंडपुरा के मामले में शामिल प्रमुख नेताओं के नाम उजागर करने वाले बयान पर बोम्मई ने कहा, 'नाम सामने आने दीजिए। जांच शुरू हो गई है और इसमें शामिल सभी लोगों को सजा मिलनी चाहिए।' राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए जेडीएस के साथ प्रस्तावित समझौते पर बोम्मई ने कहा कि सीट बंटवारे पर चर्चा प्रारंभिक चरण में है। वरिष्ठ नेता बातचीत कर उचित निर्णय लेंगे।
किसानों को मिले उचित मुआवजा
पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा कर्नाटक में ज्यादा से ज्यादा सीटें पाने के लिए इच्छुक है। इसके अलावा उन्होंने राज्य में सूखे की स्थिति पर सवाल उठाया और कहा कि सरकार को कमजोर मानसून के कारण किसानों की फसल को हुए नुकसान का मुआवजा देने के लिए तुरंत कदम उठाना चाहिए।