फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Assembly Deputy Speaker Anand Mamani passes away News in Hindi

Karnataka: विधानसभा उपाध्यक्ष आनंद ममानी का निधन, गंभीर बीमारी से थे पीड़ित

Sun, 23 Oct 2022 08:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Oct 2022 08:50 AM IST
सार

आनंद ममानी सौदत्ती विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। वह तीसरी बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे । उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।

विज्ञापन
Karnataka Assembly Deputy Speaker Anand Mamani passes away News in Hindi
आनंद ममानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी का आज निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। परिवार के लोगों ने बताया, ममानी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें डायबटीज थी और लीवर में संक्रमण था। रविवार को उन्होंने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अस्पताल पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन

 

बोम्मई ने ट्वीट किया, हमारी पार्टी के विधायक और राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद चंद्रशेखर ममानी के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें। ओम शांति।

विज्ञापन

 

बता दें, ममानी सौदत्ती विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। वह तीसरी बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे । उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। आनंद ममानी के पिता चंद्रशेखर एम ममानी ने भी 1990 के दशक में डिप्टी स्पीकर के रूप में काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed