{"_id":"6457dbe9e89adfe9d50e4c58","slug":"karnataka-amit-shah-said-bjp-will-return-to-power-with-absolute-majority-claimed-to-win-127-seats-updates-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: अमित शाह बोले- भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी; 127 सीटें जीतने का किया दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: अमित शाह बोले- भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी; 127 सीटें जीतने का किया दावा
Sun, 07 May 2023 10:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 07 May 2023 10:42 PM IST
सार
224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा में 10 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 113 सीटों का है।
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कर्नाटक में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। भाजपा की जीत पर विश्वास जताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने रविवार को कहा कि पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। वहीं, देर शाम अमित शाह ने बेलगावी दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में एक मेगा रोड शो किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी 127 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। रोड शो के दौरान अमित शाह ने कहा कि हम पूर्ण बहुमत से जीतेंगे। हमारी पार्टी कुल सीटों की आधी सीटें भी जीत सकती है या फिर ये भी हो सकता है कि हम इससे भी 15 सीटें ज्यादा जीत जाएं। इन चार वर्षों में येदियुरप्पा और बोम्मई सरकार ने बहुत काम किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने मुस्लिम आरक्षण समाप्त कर लिंगायत और SC/ST का आरक्षण बढ़ाया। कांग्रेस पार्टी कहती है कि हम सत्ता में आए तो मुस्लिम आरक्षण को 4% से 6% कर देंगे। भाजपा का ये वादा है कि हम न मुस्लिम आरक्षण आने देंगे और न ही लिंगायतों का कम होने देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आया है और कांग्रेस लिंगायतों का वोट हथियाना चाह रही है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने इतने लंबे कालखंड में दो ही मुख्यमंत्री बनाए और दोनों को गांधी परिवार ने अपमानित करके निकाल दिया।
कांग्रेस नेता ‘बजरंग बली’ का अपमान करने पर तुले: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते कहा कि कांग्रेस नेता ‘बजरंग बली’ का अपमान करने पर तुले हुए हैं। हुनगुंडा में अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाकर देश की सुरक्षा को मजबूत किया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ है। भाजपा राज्य में न तो मुस्लिम आरक्षण देगी और न ही लिंगायत आरक्षण कम होने देगी।
कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति: अमित शाह
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति है, जिसने सालों तक प्रभु श्री राम को ताले के अंदर बंद करके रखा और अब वो बजरंग बली का अपमान करने पर तुले हैं। इसी तुष्टिकरण की नीति के तहत भाजपा के पीएफआई पर बैन के फैसले को कांग्रेस हजम नहीं कर पा रही है। भाजपा ने पीएफआई को बैन करके ना केवल कर्नाटक, बल्कि समग्र देश की आंतरिक सुरक्षा को सुरक्षित करने का काम किया है।
10 मई को मतदान होगा
224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा में 10 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 113 सीटों का है।