{"_id":"5d406d8b8ebc3e6ce3783655","slug":"karnataka-aicc-approved-the-proposal-for-expulsion-of-ex-mlas-for-anti-party-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक : पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले 14 पूर्व विधायकों को कांग्रेस ने निकाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक : पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले 14 पूर्व विधायकों को कांग्रेस ने निकाला
Tue, 30 Jul 2019 10:05 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 30 Jul 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने कर्नाटक के अपने उन 14 पूर्व विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में मंगलवार को निष्कासित कर दिया। इन विधायकों को हाल ही में कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष ने अयोग्य ठहराया था।
विज्ञापन
पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इन विधायकों को निकालने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव के प्रस्ताव को अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
All India Congress Committee (AICC) has approved the proposal received from Pradesh Congress Committee (PCC) President, #Karnataka, Dinesh Gundu Rao, regarding the expulsion of following ex-MLAs from the party for anti-party activities. pic.twitter.com/lIS56gh414
— ANI (@ANI) July 30, 2019
विज्ञापन
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन नेताओं को पार्टी से निकालने की अनुशंसा की थी। इन 14 नेताओं ने कुछ हफ्ते पहले पार्टी से बगावत करते हुए इस्तीफा सौंपा था जिसके बाद पार्टी ने इनके खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की मांग की थी। इस पर इन लोगों को अयोग्य ठहराया गया था। अब इन नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।
विधायक पद से इन नेताओं के इस्तीफा देने के बाद कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस) सरकार गिर गई थी। इसके बाद वहां बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। इससे पहले एचडी कुमारस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री थे।