फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Adanis name removed from Mangaluru International Airport after months of protests

कर्नाटक : महीनों चले विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अडानी का नाम हटाया गया

Mon, 13 Sep 2021 06:03 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मंगलूरू
एजेंसी, मंगलूरू Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 13 Sep 2021 06:03 AM IST
सार

सामाजिक कार्यकर्ता दिलराज अल्वा ने शनिवार को बताया कि अडानी समूह ने एयरपोर्ट के कामकाज की जिम्मेदारी संभालने के बाद इसके नाम में ‘अडानी एयरपोर्ट’ शब्द जोड़ दिया था। एयरपोर्ट का नियंत्रण अडानी समूह के पास जाने से पहले जो नाम वाला बोर्ड था, उसे वापस लगा दिया गया है।
 

विज्ञापन
Karnataka: Adanis name removed from Mangaluru International Airport after months of protests
मंगलूरु हवाईअड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महीनों चले विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार मंगलूरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से ‘अडानी एयरपोर्ट’ का टैग हटा लिया गया है। इस एयरपोर्ट का नियंत्रण अडानी समूह के पास जाने से पहले जो नाम वाला बोर्ड था, उसे वापस लगा दिया गया है।

विज्ञापन


इस मुद्दे को उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता दिलराज अल्वा ने शनिवार को बताया कि अडानी समूह ने एयरपोर्ट के कामकाज की जिम्मेदारी संभालने के बाद इसके नाम में ‘अडानी एयरपोर्ट’ शब्द जोड़ दिया था।
विज्ञापन


हालांकि, सूचना के अधिकार क़ानून के तहत जब जानकारी मांगी गई तो ये पता चला कि एयरपोर्ट के संचालन और रखरखाव के कॉन्ट्रैक्ट में नाम बदलने को लेकर किसी तरह का कोई प्रावधान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण और मंगलूरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निदेशक को इस सिलसिले में कानूनी नोटिस देकर एयरपोर्ट के नाम में ‘अडानी’ टैग जोड़ने को लेकर सवाल पूछा गया था। इसका नतीजा यह निकला कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम को पहले की तरह कर दिया गया। दिलराज अल्वा ने बताया कि उन्होंने मंगलूरू एयरपोर्ट के फेसबुक और ट्विटर दोनों ही जगहों पर बदलाव किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed