{"_id":"614ba7f38ebc3efd5c0f1ca2","slug":"karnataka-a-dalit-son-fined-25000-rupees-for-entering-a-temple-5-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: कोप्पल जिले में दलित के बेटे के मंदिर में प्रवेश करने पर लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना, 5 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: कोप्पल जिले में दलित के बेटे के मंदिर में प्रवेश करने पर लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना, 5 लोग गिरफ्तार
Thu, 23 Sep 2021 03:32 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोप्पल
एजेंसी, कोप्पल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 23 Sep 2021 03:32 AM IST
सार
कोप्पल जिले में चेन्नादासर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले चंद्रशेखर चार सितंबर को अपने दो साल के बेटे को उसके जन्मदिन पर हनुमान मंदिर ले गए थे। बिना अनुमति के 2 बच्चे के हनुमान मंदिर में प्रवेश करने पर जुर्माना लगा दिया गया।
विज्ञापन
hanuman temple
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक दलित लड़के के माता-पिता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना इसलिए लगाया गया, क्योंकि उनका 2 साल का बेटा हनुमान मंदिर में बिना अनुमति के प्रवेश कर गया था। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अधिकारी के मुताबिक, चार सितंबर को हुई इस घटना में पीड़ित के समुदाय की ओर से की निली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, दलित परिवार शिकायत दर्ज कराने से हिचक रहा था। जानकारी के मुताबिक, चेन्नादासर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले चंद्रशेखर चार सितंबर को अपने दो साल के बेटे को उसके जन्मदिन पर हनुमान मंदिर ले गए थे।
विज्ञापन
चूंकि यहां दलितों को मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है, वे हमेशा बाहर से मंदिर के सामने खड़े होकर प्रार्थना करते थे। लेकिन उनका बेटा मंदिर के अंदर प्रवेश कर गया। इसके बाद उच्च जाति के लोगों ने पुजारी के साथ 11 सितंबर को एक बैठक बुलाई। इसमें मंदिर की शुद्धि को लेकर दलित दंपती से 25 हजार जुर्माना भरने की बात कही थी।
विज्ञापन