{"_id":"687710d21a9a85ef210142f9","slug":"karnataka-3-including-two-lecturers-arrested-after-student-alleged-repeated-assults-attempts-bengaluru-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: छात्रा ने लगाया कई बार दुष्कर्म के प्रयास का आरोप; दरिंदगी करने वाले दो लेक्चरर्स समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: छात्रा ने लगाया कई बार दुष्कर्म के प्रयास का आरोप; दरिंदगी करने वाले दो लेक्चरर्स समेत तीन गिरफ्तार
Wed, 16 Jul 2025 08:09 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 16 Jul 2025 08:09 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : ANI
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा की ओर से कई बार दुष्कर्म के प्रयासों का आरोप लगाने के बाद दो लेक्चरर्स (व्याख्याताओं) समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बंगलूरू सिटी पुलिस के मुताबिक, आरोपी नरेंद्र, संदीप और उनके दोस्त अनूप ने पीड़िता को मारपीट के वीडियो के जरिए बहकाया और धमकाया। यह घटना एक महीने पहले हुई थी। माता-पिता ने कर्नाटक राज्य महिला आयोग को इसकी सूचना दी है। मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आयोग के निर्देश पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
धारदार हथियार से हत्या, हमलावरों ने अंग बाहर छोड़े
इस बीच एक अन्य मामले में बंगलूरू में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त एक व्यक्ति की उसके घर के बाहर चार-पांच लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। शिवकुमार उर्फ बिकलू शिवा मंगलवार को हलासुरु में वॉर मेमोरियल सर्कल के पास अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी कार में सवार होकर आए हमलावरों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। तस्वीरों में शिवा के मस्तिष्क सहित आंतरिक अंग बाहर निकले हुए दिखाई दे रहे हैं। नृशंस हत्या को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। भारतीनगर पुलिस उपायुक्त डी. देवराज और संयुक्त पुलिस आयुक्त रमेश बनोठ ने घटनास्थल का दौरा किया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक पर राउडीशीटर की हत्या का मामला दर्ज
एक अन्य मामले में पुलिस ने बुधवार को बताया कि भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बिरथी बसवराज पर एक रियल एस्टेट एजेंट की उसकी मां के सामने हत्या के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है। हमलावर एक कार में सवार होकर आए और मंगलवार रात शहर के भारती नगर में राउडीशीटर शिवप्रकाश उर्फ बिकलू शिवू की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की मां की शिकायत के आधार पर पूर्व मंत्री और अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन