{"_id":"6464328bbb7e7cf75e05ef54","slug":"kapileshwar-temple-in-odisha-bhubaneswar-to-come-under-asi-protected-monuments-list-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapileshwar temple: भुवनेश्वर का कपिलेश्वर मंदिर ASI की संरक्षित स्मारक सूची में होगा शामिल, लोगों में खुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kapileshwar temple: भुवनेश्वर का कपिलेश्वर मंदिर ASI की संरक्षित स्मारक सूची में होगा शामिल, लोगों में खुशी
Wed, 17 May 2023 07:19 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 17 May 2023 07:19 AM IST
सार
कपिलेश्वर मंदिर को एएसआई की संरक्षित स्मारक सूची में जोड़ने के लिए राजपत्रित अधिसूचना 5 मई को जारी की गई थी। संरचना के बेहतर रखरखाव और संरक्षण के लिए निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
Kapileshwar temple
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भुवनेश्वर स्थित प्रसिद्ध कपिलेश्वर मंदिर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की संरक्षित स्मारक सूची में जोड़ा जाएगा। मंगलवार को एएसआई के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गौरतलब है कि कपिलेश्वर मंदिर को एएसआई की संरक्षित स्मारक सूची में जोड़ने के लिए राजपत्रित अधिसूचना 5 मई को जारी की गई थी। संरचना के बेहतर रखरखाव और संरक्षण के लिए निर्णय लिया गया था। मंदिर के पुजारियों और स्थानीय निवासियों ने भी इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।
भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सदांगी ने ट्वीट कर कपिलेश्वर मंदिर को एएसआई की संरक्षित स्मारकों की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री किशन रेड्डी का धन्यवाद दिया है। सदांगी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी से खंडगिरि और उदयगिरि गुफाओं को 'विश्व धरोहर स्थल' घोषित करने का भी आग्रह किया। कपिलेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी शिवराम मालिया ने सांसद अपराजिता सदांगी और केंद्रीय मंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, राज्य सरकार की लापरवाही के कारण कई जगहों पर कपिलेश्वर मंदिर को नुकसान पहुंचा है।