फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kapil Sibal slams Pm modi over Kathua and Unnao rape cases

'बेटी बचाओ' या 'बेटी छुपाओ'? कठुआ और उन्नाव रेप पर कांग्रेस ने PM मोदी से पूछा ये सवाल

Thu, 12 Apr 2018 02:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Apr 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sibal slams Pm modi over Kathua and Unnao rape cases
कपिल सिब्बल (फाइल फोटो)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कठुआ और उन्नाव रेप केस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। गुरुवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए सिब्बल ने कहा कि 'प्रधानमंत्री जी क्या आप देश को 'बेटी बचाओ' का संदेश दे रहे हैं या फिर 'बेटी छुपाओ' का।'

विज्ञापन


पीएम के उपवास पर सिब्बल ने कहा 'ये वक्त उपवास और मौन का नहीं है बल्कि बोलने का है हम प्रधानमंत्री के मन की बात सुनना चाहते हैं।'

सिब्बल ने आरोप लगाते हुए कहा 'सरकार यूपी पुलिस से मिलकर अपने ही विधायक को बचान की कोशिश में लगी है। आपकी सोच क्या है? या तो आप कहें वो कि मैं उपवास इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मेरे ही प्रदेश में एक ऐसा हादसा हूआ है।'
विज्ञापन


 



इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम पर हमला बोला था। राहुल ने प्रधानमंत्री से महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के लिए उपवास रखने की बात कही थी। 

उन्होंने कहा कि 'यूपी में अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार कर रहे एक पिता पर हुई बर्बरता ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। आशा है कि प्रधानमंत्री जी भाजपा शासन में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, कानून तंत्र की विफलता और बढ़ती अराजकता के लिए भी जल्द ही उपवास रखेंगे।' 


कठुआ और उन्नाव रेप
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला और उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बांगरमऊ के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके समर्थकों पर गैंगरेप का आरोप लगा है। मामले के तूल पकड़ने के बाद आरोपी विधायक के भाई अतुल सिंह सेंगर को भी हिरासत में लिया गया और करीब 6 पुलिस कर्मियों को मदद के आरोप में सस्पेंड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed