फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kapil sibal slam bjp over karnataka loss said always you cannot play communal card

Kapil Sibal: कर्नाटक में भाजपा की हार की वजह बता गए कपिल सिब्बल! कहा- आप हमेशा...

Mon, 15 May 2023 12:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 15 May 2023 12:41 PM IST
सार

 रविवार को कपिल सिब्बल ने कांग्रेस से अपील की कि वह राज्य में अगले पांच सालों तक जनता का दिल जीतें और ईमानदारी और निष्पक्ष तरीके से काम करें। 

विज्ञापन
kapil sibal slam bjp over karnataka loss said always you cannot play communal card
कपिल सिब्बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने सोमवार को कर्नाटक चुनाव में हार के लिए भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव से जो सीख मिली है वो ये है कि आप हमेशा एक ही उत्पाद नहीं बेच सकते। सिब्बल ने कहा कि आप हमेशा झूठ बोलकर और सांप्रदायिक कार्ड खेलकर भी चुनाव नहीं जीत सकते। बता दें कि हाल के दिनों में कपिल सिब्बल कई बार भाजपा की आलोचना कर चुके हैं। 

विज्ञापन


कर्नाटक के चुनाव नतीजों पर क्या बोले सिब्बल
कपिल सिब्बल ने कहा कि 'कर्नाटक चुनाव से क्या निष्कर्ष निकलता है- आप हमेशा एक ही उत्पाद नहीं बेच सकते। बार-बार एक ही झूठ नहीं बोल सकते और जहर नहीं उगल सकते। बार-बार अतीत को गाली देकर, भ्रष्ट सरकार के साथ जुड़कर आप दूसरों को भ्रष्ट नहीं कह सकते और हमेशा सांप्रदायिक कार्ड नहीं खेल सकते।' इससे पहले रविवार को कपिल सिब्बल ने कांग्रेस से अपील की कि वह राज्य में अगले पांच सालों तक जनता का दिल जीतें और ईमानदारी और निष्पक्ष तरीके से काम करें। 
विज्ञापन


बता दें कि 10 मई को कर्नाटक चुनाव के लिए मतदान हुआ था और 13 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए गए हैं। इन नतीजों में कांग्रेस को जीत मिली है और पार्टी ने 135 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं भाजपा को 66 और जेडीएस को 19 सीटों पर जीत मिली है। कपिल सिब्बल ने बीते साल मई में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी और वह समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य चुने गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी भाजपा को ले चुके हैं निशाने पर
बीते दिनों कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा था। दरअसल कर्नाटक चुनाव के दौरान कांग्रेस ने भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिसकी भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। इस पर चुनाव आयोग ने कांग्रेस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इस पर तंज कसते हुए कपिल सिब्बल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं लेकिन क्या चुनाव आयोग में पीएम से सबूत मांगने की हिम्मत नहीं है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed