{"_id":"5c92003ebdec22146453700a","slug":"kapil-sibal-attacks-modi-govt-before-general-election-saying-all-posts-decided-by-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल सिब्बल का हमला, संघ के आशीर्वाद के बिना मोदी सरकार में नहीं मिल सकता कोई पद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कपिल सिब्बल का हमला, संघ के आशीर्वाद के बिना मोदी सरकार में नहीं मिल सकता कोई पद
Wed, 20 Mar 2019 03:55 PM IST
Prabudhh Jain
भाषा
भाषा
Published by: Prabudhh Jain
Updated Wed, 20 Mar 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
कपिल सिब्बल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘वंशवाद की राजनीति’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस पर हमला किए जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री खुद ‘संघ परिवार’ से आते हैं और इनकी सरकार में आरएसएस के आशीर्वाद के बिना कोई पद नहीं मिल सकता।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को वंशवाद की राजनीति के बारे में बात करने के बजाय आत्मचिंतन करना चाहिए और जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री क्या बात कर रहे हैं? आरएसएस के समर्थन के बिना भाजपा में कोई भी व्यक्ति सरकारी पद हासिल नहीं कर सकता। संघ परिवार इस दुनिया में सबसे बड़ा परिवार है। उनके आशीर्वाद के बिना देश में कोई सरकारी पद हासिल नहीं हो सकता चाहे वह प्रधानमंत्री, मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री या कोई भी पद हो।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि पार्टी संसद, न्यायपालिका, मीडिया और सशस्त्र बलों समेत संस्थाओं का अपमान करने में विश्वास रखती है।