फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kapil Mishra today launchs anti-Arvind Kejriwal government website

कपिल मिश्रा आज लॉन्च करेंगे 'एंटी केजरीवाल वेबसाइट', जहां होगा घोटालों का पर्दाफाश

Sat, 03 Jun 2017 02:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Sat, 03 Jun 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
Kapil Mishra today launchs anti-Arvind Kejriwal government website
विधायक कपिल मिश्रा

आम आदमी पार्टी से बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि वो आज एक वेबसाइट लॉन्च करेंगे जिसमें दिल्ली सरकार के घोटालों से जुड़े दस्तावेज अपलोड किए जाएंगे। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मिश्रा ने कहा कि वेबसाइट पर दस्तावेज अपलोड करने से पहले उसे सार्वजनिक किया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चैलेंज किया है कि अगर इनके पास अपने भ्रष्टाचार के आरोपी मंत्रियों को निर्दोष साबित करने का कोई सबूत हो तो वो इसे सार्वजनिक करें। गौरतलब है कि सत्ता संभालने से पहले केजरीवाल ने दिल्ली के कई नेताओं पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे, इसमें दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी शामिल थी।दिल्ली कैबिनेट से बर्खास्तगी के बाद मिश्रा ने केजरीवाल और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि जैन हवाला और काले धन के मामले में सीबीआई का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की शुरुआती जांच पूरी हो चुकी है और मामला एफआईआर करने की ओर बढ़ रहा है। दिल्ली के मंत्री असीम अहमद खान की केवल एक ऑडियो क्लिप सामने आई और बिना कोई जांच किए केजरीवाल ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था जबकि केजरीवाल के रिश्तेदारों के खिलाफ अब तक करीब 12 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। यहां तक की अभी तक जैन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि असीम अहमद खान के लिए नियम अलग था जबकि केजरीवाल और जैन के लिए अगल नियम लागू होते हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि जैन केजरीवाल के काले कारनामों को जानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे कुछ सूत्रों से पता चला है कि जैन ने केजरीवाल को धमकी दी है कि अगर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया तो वह सरकारी गवाह बन जाएंगे और केजरीवाल सरकार के सभी घोटालों का पर्दाफाश करेंगे। इस कारण दोनों चुप हैं। 


मिश्रा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में उन पर हमला हुआ और नोएडा में राहुल शर्मा पर फायरिंग हुई जिससे हम केजरीवाल सरकार के घोटालों को उजागर करना बंद कर दें, लेकिन आज हम केजरीवाल सरकार के एक और घोटाले को उजागर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed