{"_id":"5c7fc401bdec2213e43a3bf8","slug":"kapil-mishra-says-slapping-could-have-made-kejriwal-osama","type":"story","status":"publish","title_hn":".....तो केजरीवाल ओसामा बिन लादेन बन गए होते : कपिल मिश्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
.....तो केजरीवाल ओसामा बिन लादेन बन गए होते : कपिल मिश्रा
Wed, 06 Mar 2019 07:14 PM IST
संदीप भट्ट
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 06 Mar 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने यहां कहा कि ऐसा माना जाता है कि पुलवामा में हमला करने वाला आदिल अहमद डार पुलिस की पिटाई से आतंकवादी बना। अगर एक थप्पड़ व्यक्ति को आतंकवादी बना देता है तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब तक ओसामा बिन लादेन बन गए होते।
विज्ञापन
आरएसएस समर्थित एबीवीपी की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की इकाई की ओर से आयोजित एक जनसभा को मंगलवार को संबोधित करते हुए मिश्रा ने केजरीवाल पर तंज कसा और कहा कि नक्सली और कम्युनिस्ट न केवल जेएनयू से निकले हैं बल्कि आईआईटी से भी निकलते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि पुलवामा हमले का आरोपी आदिल अहमद डार पुलिस की पिटाई के बाद आतंकवादी बना। अगर एक तमाचा आपको आतंकवादी बना सकता है तो केजरीवाल तो ओसमा बिन लादेन बन गए होते।
विज्ञापन
वर्ष 2014 के चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली और हरियाणा में केजरीवाल को अलग-अलग जगह तीन लोगों ने तमाचा मारा था। बाद में एक ऑटो रिक्शा चालक ने उनसे माफी मांग ली थी।
आप प्रमुख ने हमलों के लिए भाजपा की ओर इशारा किया था।
जेएनयू में वामपंथ समर्पित छात्र संघों पर निशाना साधते हुए मिश्रा ने कहा कि वामपंथ दुनिया भर में ढह गया है लेकिन कुछ लोग अब भी इससे चिपके हुए हैं। करावल नगर से विधायक ने कहा किआप जेएनयू की प्रतिष्ठता फिर से स्थापित करने की लड़ाई लड़ रहे हैं जिसपर राष्ट्र विरोधी का तमगा लगा हैं लेकिन कम्युनिस्ट, नक्सली सिर्फ जेएनयू से नहीं निकलते हैं। कुछ आईआईटी से भी निकले हैं और ऐसे ही एक नक्सली से में लड़ रहा हूं।