{"_id":"5e9da1fb8ebc3ed56f34fea0","slug":"kapil-dev-tripathi-appointed-as-secretary-to-president-ramnath-kovind","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल देव त्रिपाठी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का सचिव नियुक्त किया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कपिल देव त्रिपाठी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का सचिव नियुक्त किया गया
Mon, 20 Apr 2020 07:33 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 20 Apr 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (फाइल)
- फोटो : President of India
आईएएस अधिकारी कपिल देव त्रिपाठी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का सचिव नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, कपिल देव त्रिपाठी को सोमवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि कपिल देव त्रिपाठी असम-मेघालय कैडर के 1980 बैच के आईएएस (सेवानिवृत्त) अधिकारी हैं। मौजूदा समय में त्रिपाठी सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने संविदा आधार पर त्रिपाठी को कोविंद का सचिव नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल राष्ट्रपति के कार्यकाल के समान ही होगा।
विज्ञापन