फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kapil claims to big expose on sunday

कपिल मिश्रा का ऐलान, कहा- आज फिर करूंगा नया खुलासा

Mon, 15 May 2017 02:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली 
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Mon, 15 May 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
kapil claims to big expose on sunday
- फोटो : अमर उजाला

विदेश यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक किए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे कपिल मिश्रा का अनशन शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। कपिल मिश्रा ने सुबह-सुबह ट्वीट करके उनसे सबूत मांगने वाले नेताओं पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया कि चोर की जिद है कि मैं चोरी के सारे सबूत उसके हवाले कर दूं। फिर वह खुद ही जज, वकील और गवाह बनकर खुद को बेगुनाह साबित कर दे। उन्होंने संजीव झा के अनशन पर जाने के फैसले को पार्टी का नया पैंतरा बताया।   

विज्ञापन

   
इस बीच मिश्रा के सेहत की जांच करने वाली डॉक्टरों की टीम ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है। मगर कपिल मिश्रा अभी अनशन तोड़ने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल शायद जनता को मूर्ख समझने लगे हैं। एसीबी उनके सहयोगियों से पूछताछ करेगी। सिर्फ विदेश यात्रा पर ही नहीं ऐसी कई चीजें हैं, जिस पर सच सामने आएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यहां तो मनमोहन सिंह का भी रिकॉर्ड टूट रहा है।    
विज्ञापन

   
मिश्रा ने ट्विटर पर लिखा कि सत्याग्रह का चौथा दिन है। जो लोग मुझे मारने के लिए किसी को भेज सकते हैं वह कुछ भी करवा सकते हैं। उन्होंने अनशन पर जाने की सूचना पर संजीव झा के नाम भी एक चिट्ठी ट्विटर पर पोस्ट की।       

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई और एसीबी में तीन मामले दर्ज

kapil claims to big expose on sunday

कपिल ने लिखा कि संजीव झा इसी तरह अंधभक्ति में डूबे हैं, जिसमें मैं डूबा था। भगवान उनको सन्मति दें। मेरी आंखें खुल गईं हैं तुम्हारी भी खुल जाएंगी। उन्होंने पुलिस से संजीव झा को पर्याप्त सुरक्षा दिए जाने की बात भी कही। 

उन्होंने आगे लिखा कि मैंने सीबीआई और एसीबी में तीन मामले दर्ज कराए हैं। मेरे पास सबूत है मैं गवाह हूं। जांच हो जाने दो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। वही सबूत मेरी ताकत है तुम (संजीव झा) चाहते हो वही ताकत मैं उन्हें दे दूं। कपिल ने लिखा संजीव मैं कल कुछ और तथ्य देश के सामने रखूंगा तब तुम्हें समझ में आएगा। फिलहाल तुम एक मोहरा हो, जिसे मेरे सामने उतारा गया है। खैर तुम अनशन करो, खूब पानी पीना अपना ध्यान रखना।      

आज फिर नया खुलासा करेंगे 
अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा ने कहा कि आज वह कुछ ऐसे तथ्य सामने रखेंगे, जिससे कई लोगों की शंकाएं दूर हो जाएंगी। मुझे गलत साबित करने की हर कोशिश की जा रही है। मगर यह पैंतरे मुझे नहीं रोक पाएंगे। रविवार को नए तथ्य रखूंगा तब सच सबके सामने होगा। विदेश यात्राओं के पीछे बहुत कुछ छिपा है इसलिए जानकारी नहीं दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed