फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kannada actor Chetan Kumar has been arrested in karnataka Hijab row

हिजाब विवाद: आखिर क्यों गिरफ्तार किए गए अभिनेता चेतन कुमार, जानिए विस्तार से पूरा मामला

Wed, 23 Feb 2022 09:04 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 23 Feb 2022 09:04 AM IST
सार

कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार की पत्नी मेघा ने दावा किया कि पुलिस ने चेतन को उसके परिवार के सदस्यों को बताए बिना हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Kannada actor Chetan Kumar has been arrested in karnataka Hijab row
कन्नर अभिनेता चेतन गिरफ्तार

विस्तार

कर्नाटक हिजाब विवाद मामले में कन्नड़ अभिनेता और कार्यकर्ता चेतन कुमार को  बेंगलुरु सिटी पुलिस ने मंगलवार देर रात बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। चेतन पर आरोप है कि उन्होंने कर्नाटक में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे एक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के खिलाफ उनके आपत्तिजनक ट्वीट कर दिया था। अभिनेता चेतन पर आईपीसी की 505 (2) और 504 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बता दें कि इससे पहले चेतन की पत्नी मेघा ने आरोप लगाया था कि कुछ पुलिस अधिकारियों द्वारा पूछताछ के लिए ले जाने के बाद से उनके पति गायब हो गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुद को लाइव करते हुए मेघा ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना या कानूनी नोटिस के चेतन को उसके घर से ले जाया गया और अब उसके ठिकाने का पता नहीं चल रहा है।

विज्ञापन


विस्तार से जानिए आखिर मामला क्या है
दरअसल, चेतन कुनार ने 16 फरवरी को जस्टिस कृष्णा दीक्षित के बारे में अपने एक पुराने ट्वीट को री-ट्वीट किया था। पुराने ट्वीट में जस्टिस कृष्णा दीक्षित द्वारा दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तारी से पहले जमानत देने और पीड़िता को लेकर टिप्पणी करने की बात कही गई थी। चेतन ने इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए इसे हिजाब विवाद से जोड़कर जस्टिस कृष्णा दीक्षित के बारे में कथित आपत्तिजनक बात कही।
विज्ञापन


रीट्वीट में चेतन ने क्या लिखा
रीट्वीट में चेतन ने लिखा कि यह एक ट्वीट है जिसे मैंने लगभग दो साल पहले कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के संबंध में लिखा था। जस्टिस कृष्णा दीक्षित ने दुष्कर्म के एक मामले में इस तरह की परेशान करने वाली टिप्पणी की थी। अब यही जज तय कर रहे हैं कि सरकारी स्कूलों में हिजाब स्वीकार्य है या नहीं। उनके पास आवश्यक स्पष्टता है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed