{"_id":"6156f4cd8ebc3e046110a290","slug":"kanhaiya-kumar-says-rahul-gandhi-asks-question-without-fear-only-honest-are-doing-this-amit-rifts-in-party-in-punjab-and-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैया कुमार बोले: सरकार से बिना डरे सवाल पूछते हैं राहुल गांधी, जो ईमानदार हैं वही ऐसा कर रहे हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कन्हैया कुमार बोले: सरकार से बिना डरे सवाल पूछते हैं राहुल गांधी, जो ईमानदार हैं वही ऐसा कर रहे हैं
Fri, 01 Oct 2021 05:15 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 01 Oct 2021 05:15 PM IST
सार
बीते दिनों कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर सियासी सुर्खियों में जगह होने वाले कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी का बचाव किया है। उन्होंने राहुल को एक ईमानदार नेता करार दिया और कहा कि भाजपा के खिलाफ विकल्प में केवल कांग्रेस पार्टी ही है। वहीं, कांग्रेस के आंतरिक मतभेदों को लेकर उन्होंने सवाल किया कि पीएम मोदी और नितिन गडकरी के बीच के मतभेदों पर बात क्यों नहीं की जाती है।
विज्ञापन
कन्हैया कुमार
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेएनयू यानी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से उभरे कन्हैया कुमार बीते दिनों कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसे लेकर उन पर सवाल भी उठे और आलोचना भी हुई। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाए हैं। ऐसे में कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी की वकालत की है और उन्हें ईमानदार शख्स करार दिया है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी बिना किसी डर के सरकार से सवाल पूछते हैं। शायद ऐसा इसलिए है क्योंकि वह ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) से नहीं डरते हैं। जो ईमानदार हैं वह सरकार के सामने बिना किसी डर के सवाल उठा रहे हैं। बता दें कि इस समय कांग्रेस, आंतरिक मुद्दों से बुरी तरह जूझ रही है।
विज्ञापन
भाजपा से लड़ने के लिए कांग्रेस है एकमात्र विकल्प
वहीं, पंजाब और छत्तीसगढ़ में पार्टी के अंदर चल रहे मतभेदों को लेकर कन्हैया ने कांग्रेस का बचाव किया। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि कांग्रेस चंद्रमा की तरह है, कई बार लगता है कि यह बढ़ रहा है लेकिन असल में ऐसा होता नहीं है। उन्होंने कहा कि फिर भी इस समय भाजपा से लड़ने के लिए देश में एकमात्र भरोसेमंद विकल्प कांग्रेस पार्टी ही है।
विज्ञापन
कांग्रेस सबसे अधिक लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी
उन्होंने कहा कि हर परिवार में हमेशा कुछ शिकायतें होती हैं, असहमतियां होती हैं। लेकिन, एक तरफ अगर भाजपा है तो दूसरी ओर केवल कांग्रेस है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्यों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी के बीच के मतभेदों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे पुरानी और सबसे अधिक लोकतांत्रिक पार्टी है।
राहुल गांधी पर कांग्रेस नेताओं ने ही उठाए हैं सवाल
उल्लेखनीय है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने गुरुवार को राहुल गांधी को निशाने पर लिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी में फिलहाल जिस तरह के हालात हैं वो बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। पार्टी की इस स्थिति के लिए तीन लोग जिम्मेदार हैं, इनमें से एक राहुल गांधी हैं जिनके पास कोई पद या जिम्मेदारी नहीं है और फिर भी वह फैसले ले रहे हैं।