फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kamala Mills Fire: PIL filed by former Mumbai Police Commissioner Julio Ribeiro in Bombay HC 

कमला मिल हादसाः ज्यूडिशियल कमीशन गठन की मांग को लेकर पूर्व पुलिस कमिश्नर ने दायर की याचिका 

Tue, 09 Jan 2018 01:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Jan 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
Kamala Mills Fire: PIL filed by former Mumbai Police Commissioner Julio Ribeiro in Bombay HC 
जूलियो रिबेरो - फोटो : ani

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर जूलियो रिबेरो ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने मुंबई के कमला मिल कंपाउंड में हुए हमले की जांच के लिए ज्यूडिशियल कमीशन के गठन की मांग की है।

विज्ञापन


विज्ञापन



गौरतलब है कि रिपोर्ट में बताया गया था कि आग पहले मोजो रेस्तरां में लगी और फिर बाद में उससे लगे वन एबॉव पब तक पहुंच गई। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग के समय मोजो के रेस्तरां में हुक्का परोसा गया था। जिसके बाद यह आग लग गई। जबकि रेस्तरां में शराब और हुक्का परोसने की इजाजत नहीं थी। इसके बावजूद भी यह धंधा अवैध रूप से चलाया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः- कमला मिल्स हादसा: मोजो पब का मालिक गिरफ्तार, पूर्व पुलिस कमिश्नर का है बेटा


इस मामले में पुलिस ने वन एबव पब के दो मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपियों का नाम केविन बावा और लिस्बन लोपेज था। इससे पहले पुलिस ने पब मालिकों को कथित रूप से पनाह देने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। दोनो प्रबंधकों को भोईवाड़ा कोर्ट में पेश किया गया था।

बता दें कि 29 दिसंबर को मुंबई के कमला मिल कंपाउंड स्थित 1-अबव रेस्तरां, लंडन टैक्सी बार और मोजो पब में देर रात भीषण आग लग जाने से 15 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed