{"_id":"5a01531e4f1c1b8e698b9b50","slug":"kamal-hassan-will-not-celebrate-his-birthday-and-meet-people-who-affected-by-rain-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई में आई बाढ़ के चलते बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे कमल हसन, पीड़ितों से मिलेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चेन्नई में आई बाढ़ के चलते बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे कमल हसन, पीड़ितों से मिलेंगे
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी सिनेमा के सुपरस्टार कमल हसन इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। कमल हसन के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि चेन्नई में आई बाढ़ और उससे बिगड़े हालातों के चलते कमल हसन ने मंगलवार को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट न करने का फैसला लिया है। हसन चेन्नई में बाढ़ से प्रभावित लोगों से अपने बर्थडे पर मिलेंगे।
विज्ञापन
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक प्रवक्ता ने बताया कि हसन मेडिकल कैंप्स का दौरा करेंगे जहां बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद की जा रही है।
पढ़ें: GST पर बोले कमल हासन, कहा- 'फिल्म इंडस्ट्री को कर देगा बर्बाद'
विज्ञापन
हसन यहां लोगों के मैसेज देने के उद्देश्य से जा रहे हैं और उन्होंने बदलाव का भरोसा भी देंगे। बता दें कि उनके इस कदम में उनकी राजनीति में आने की अटकलें और बढ़ गई हैं। इससे पहले हसन ने अपील की थी कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में करीब 5 लाख वॉलिंटियर्स और सपोर्ट्स को भेजा जाए। बता दें कि कि वे तमिलनाडु की पनालीसामी सरकार का भ्रष्टाचार को लेकर पहले भी विरोध कर चुके हैं।
विज्ञापन