फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kamal Haasan requested Vijayan to help the gaza affected Tamil Nadu peoples

कमल हासन ने विजयन से की गज प्रभावित तमिलनाडु के लोगों की मदद करने की अपील

Tue, 27 Nov 2018 02:01 PM IST
भाषा, चेन्नई
भाषा, चेन्नई Updated Tue, 27 Nov 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan requested Vijayan to help the gaza affected Tamil Nadu peoples

‘मक्कल नीधि मय्यम’ के अध्यक्ष एवं अभिनेता कमल हासन ने मंगलवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से ‘‘राजनीति से ऊपर उठ’’ तमिलनाडु में ‘गज’ तूफान से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की। हासन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि ‘गज’ तूफान से कावेरी डेल्टा और तमिलनाडु के तटीय जिलों में जान-माल का व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ‘मक्कल नीधि मय्यम’ (एमएनएम) केरल सरकार और वहां के लोगों से तमिलनाडु की मदद करने की अपील करती है ताकि वह एक बार फिर ‘‘अपने पैरों पर खड़ा हो सके।’’ अभिनेता ने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता विजयन को लिखे पत्र में कहा, ‘‘फसलों, पेड़ों और नौकाओं को भारी नुकसान पुहंचा है, जिससे हमारे किसानों और मछुआरों की आजीविका का साधन छिन गया है।’’ 
विज्ञापन


एमएनएम प्रमुख ने कहा, ‘‘हम आपसे मानवता की सच्ची भावना प्रदर्शित करने के लिए राजनीति और अन्य संबद्धताओं से ऊपर उठने का आग्रह करते हैं। इंसानियत दिखाना मानवता का आधार है।’’ हासन के विजयन के साथ अच्छे संबंध हैं।  गौरतलब है कि नागपट्टिनम और वेदारण्यम के बीच तमिलनाडु तट पर तूफान ‘गज’ 16 नवम्बर को पहुंचा था, जिसमें 63 लोगों की जान गई और व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed