फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kamal Haasan on joining hands with Rajinikanth, Just a phone call away

रजनीकांत से राजनीतिक गठबंधन पर बोले कमल हासन, 'बस एक फोन कॉल दूर हैं'

Tue, 15 Dec 2020 09:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 15 Dec 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan on joining hands with Rajinikanth, Just a phone call away
कमल हासन - फोटो : twitter.com/maiamofficial

अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने मंगलवार को महान अभिनेता रजनीकांत के साथ राजनीतिक गठबंधन को लेकर सकारात्मक संकेत दिया। इसे लेकर मक्कल निधि मैयम (एमएनएम) के अध्यक्ष कमल हासन ने कहा, 'हम केवल एक फोन कॉल दूर हैं। अगर हमारी विचारधारा समान है और इससे लोगों को भला होता है तो हम अपने अहम को एक ओर रखकर एक-दूसरे के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं।'

विज्ञापन


प्रख्यात अभिनेता कमल हासन ने इससे पहले तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान राजनीतिक गठबंधनों में फेरबदल की ओर संकेत किया था। इसके साथ ही उन्होंने रजनीकांत के साथ एक संभावित राजनीतिक गठजोड़ से भी इनकार नहीं किया था। उल्लेखनीय है कि रजनीकांत ने हाल ही में एलान किया था कि वह जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे। 
विज्ञापन



रजनीकांत के साथ गठबंधन को लेकर कमल हासन ने कहा कि इस बारे में उन्हें (रजनीकांत) फैसला लेना है। इसके बाद हम साथ बैठेंगे और मिलकर इस पर आगे चर्चा करेंगे। वहीं,असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा, 'उन्होंने हमारी पार्टी में निर्णय लेने का अधिकार मुझे दिया है। मैं उनके साथ गठबंधन को लेकर जल्द ही घोषणा करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हासन ने अगले साल होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए 13 दिसंबर को अपने अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान का पहला चरण 13 से 16 दिसंबर है, जिसमें वह मदुरै, थेनी, डिंडुगुल, विरुधुनगर, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन और कन्याकुमारी जिलों का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने 2018 में अपनी पार्टी बनाई थी और आम चुनाव भी लड़े थे, लेकिन उनकी पार्टी से कोई सांसद नहीं बन सका था।
 

नए संसद भवन के निर्माण पर उठाए थे सवाल

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की आधारशिला रखी है। इसे लेकर कमल हासन ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि क्या इस समय करोड़ों रुपये खर्च करके संसद का निर्माण करना जरूरी है। किसकी रक्षा के लिए हम संकट के समय इस नए संसद भवन का निर्माण कर रहे हैं। हासन ने ट्वीट कर कहा, 'जब ग्रेट वॉल ऑफ चाइना का निर्माण किया गया तो हजारों लोग मारे गए, लेकिन शासकों ने दावा किया कि लोगों की रक्षा करना आवश्यक था। संसद पर हजारों करोड़ का खर्च किया जा रहा है, जबकि भारत के आधे हिस्से में कोरोना के कारण आजीविका का नुकसान हुआ है? कृपया उत्तर दें, मेरे निर्वाचित प्रधानमंत्री।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed