{"_id":"5bf72156bdec22413e0579d5","slug":"kalinga-sena-threatens-to-throw-ink-at-shahrukh-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलिंग सेना ने अभिनेता शाहरुख खान को दी धमकी, स्याही फेंक काले झंडे दिखाकर करेंगे विरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कलिंग सेना ने अभिनेता शाहरुख खान को दी धमकी, स्याही फेंक काले झंडे दिखाकर करेंगे विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Updated Fri, 23 Nov 2018 03:06 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan
- फोटो : indian express
ओडिशा के एक स्थानीय संगठन ने धमकी दी है कि अगर अभिनेता शाहरूख खान अगले सप्ताह यहां होने वाले कार्यक्रम में आते हैं तो उन्हें काले झंडे दिखाये जायेंगे और स्याही फेंकी जायेगी। कलिंग सेना नाम के इस संगठन के मुखिया हेमंत रथ ने कहा है कि खान ने आज से 17 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘अशोका’ में ओडिशा और यहां के लोगों का अपमान किया था।
विज्ञापन
संगठन में इस बावत एक नवम्बर को पुलिस में रिपोर्ट भी लिखाई है। शाहरूख खान का यहां अगले सप्ताह 2018 पुरूष हॉकी विश्व कप समारोह में आने का कार्यकम है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खान को यहां आने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन