{"_id":"62f79239a8c1185db63da201","slug":"kalam-s-dream-of-india-becoming-superpower-will-be-achieved-by-2047-l-murugan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयंबटूर: केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन बोले- 2047 तक महाशक्ति बनेगा भारत, पूरा होगा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का सपना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोयंबटूर: केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन बोले- 2047 तक महाशक्ति बनेगा भारत, पूरा होगा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का सपना
Sat, 13 Aug 2022 05:31 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 13 Aug 2022 05:31 PM IST
सार
भाजपा नेता ने कहा, 'हर घर तिरंगा' अभियान के लिए पीएम मोदी के आह्वान को सम्मान देते हुए लोग 75वां स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए अपने घरों के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं।
विज्ञापन
फ्रीडम रन मिनी मैराथन में केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन
- फोटो : एल. मुरुगन/फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सूचना प्रसारण और मत्स्य पालन राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने शनिवार को कहा कि भारत को महाशक्ति बनाने का पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का सपना 2047 तक साकार हो जाएगा जब देश अपनी आजादी के 100वें वर्ष का जश्न मनाएगा।
'महाशक्ति बनने की ओर बढ़ रहा भारत'
स्वामी विवेकानंद सेवा केंद्र द्वारा आयोजित 'फ्रीडम रन मिनी मैराथन' में भाग लेने के बाद मुरुगन ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में देश वैश्विक क्षेत्र में महाशक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है।
'पीएम मोदी की अपील को सम्मान दे रहे लोग'
भाजपा नेता ने कहा, 'हर घर तिरंगा' अभियान के लिए पीएम मोदी के आह्वान को सम्मान देते हुए लोग 75वां स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए अपने घरों के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं। मुरुगन ने कहा कि देश के सुदूर इलाकों में रहने वाले आदिवासी समुदाय भी तिरंगा फहराने को लेकर उत्साह दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, इसके अलावा राष्ट्र वी.ओ.चिदंबरम पिल्लई की 150वीं जयंती मना रहा है जो ब्रिटिश शासन के दौरान एक जहाज के मालिक और संचालन से लोकप्रिय हुए। उन्होंने कहा कि देश वीरपंडिया कट्टाबोम्मन, धीरन चिन्नामलाई, पुलितेवर और सुब्रमण्यम भारती जैसे राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित कर रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने मैरातन में भी हिस्सा लिया। मैराथन में विभिन्न कॉलेजों के दो हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया।