{"_id":"575c8b534f1c1b5b1a9c5da9","slug":"kairana-exodus-case-door-to-door-verification-of-the-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना पलायन प्रकरण: डोर टू डोर किया सूची का सत्यापन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कैराना पलायन प्रकरण: डोर टू डोर किया सूची का सत्यापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, कैराना (शामली)
Updated Sun, 12 Jun 2016 03:36 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार में बसे कैराना के परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलायन प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन की टीम ने सत्यापन शुरू कर दिया है। भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने जिन 346 हिंदू परिवारों के पलायन करने का दावा किया है। प्रशासन की टीम पलायन करने वाले लोगों के पड़ोसियों से उनकी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने दो दिन पूर्व ही सूची जारी करके कहा था कि कैराना क्षेत्र में बढ़ती गुंडागर्दी, रंगदारी की धमकी, हत्या और लूटपाट की वारदातों से दहशत में 346 हिंदू परिवारों ने पलायन कर दिया। यह पलायन प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार बनने के बाद ज्यादा हुआ। पलायन करने वालों की सूची पुलिस प्रशासन के पास भी पहुंच गई, जिसके बाद डीएम सुजीत कुमार और एसपी ने सूची का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में कई टीमें सूची के सत्यापन में लगाई गई हैं।
विज्ञापन
शनिवार को एएसपी अनिल कुमार झा, एडीएम राम अवतार गुप्ता, सीओ भूषण वर्मा ने कैराना कोतवाली पहुंचकर पलायन करने वाले लोगों की सूची के संबंध में चर्चा की। इसके साथ ही सूची को कोतवाली के कम्प्यूटर में फीड कराया जा रहा है। उक्त सूची में प्रत्येक परिवार का कोई सदस्य किसी मामले में गवाह तो नहीं था या किसी को कोई धमकी मिली हो, अथवा किसी के साथ झगड़ा हुआ हो, इन सभी बातों का पता लगाया जा रहा है। एएसपी ने बताया कि डीएम और एसपी के निर्देश पर सीओ और एसडीएम के नेतृत्व में सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पड़ोसियों से पूछा, कहां गया व्यापारी
हल्का लेखपालों की टीम पुलिस के साथ कैराना में सराफा बाजार पहुंची। उनके पास सांसद हुकुम सिंह द्वारा जारी की गई पलायन करने वालों सूची भी थी। पलायन कर गए परिवारों के पड़ोसियों से जानकारी ली गई। लेखपालों ने पूछा कि तुम्हारा पड़ोसी कहां गया है और क्यों गया है। कुछ व्यापारियों ने लेखपालों से कहा कि यहां का माहौल ठीक नहीं है, परिवार की खातिर यहां से लोग चले गए।
हल्ला मचा तो टूटी प्रशासन की नींद
सांसद हुकुम सिंह ने 12 दिन पूर्व प्रेसवार्ता कर कहा था कि कैराना से 250 से ज्यादा परिवार पलायन कर गए हैं, तब पुलिस प्रशासन ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। फिर तीन दिन पूर्व ही सांसद ने पुन: प्रेसवार्ता करके पलायन करने वाले 346 हिंदू परिवारों की सूची सार्वजनिक की, जिसके बाद प्रकरण को लेकर हल्ला मच गया। राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा बन गई। अब जाकर पुलिस प्रशासन की नींद टूटी और सूची के सत्यापन को टीमें लगाई गई।