फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kailash Vijayvargiya said from past 2 days, TV channels are only talking about Salman Khan

भाजपा नेता ने सलमान पर लगाया आरोप, कहा- नोटों का बंडल लेकर पहुंचे थे किसान के पास

Sun, 08 Apr 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Apr 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
Kailash Vijayvargiya said from past 2 days, TV channels are only talking about Salman Khan
कैलाश विजयवर्गीय

दो काले हिरणों का शिकार करने के मामले में सलमान खान को जोधपुर की अदालत ने पांच साल कैद और 10 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई थी। हालांकि उनके वकीलों ने जमानत अर्जी दायर की थी जिसे मंजूर करते हुए सेशंस कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। अभिनेता को जमानत मिलने के बाद भाजपा नेता और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनपर और टीवी चैनलों पर निशाना साधा है। विजयवर्गीय ने कहा कि केस रफ-दफा करने के लिए सलमान किसान के पास नोटों का बंडल लेकर पहुंचे थे।

विज्ञापन


विजयवर्गीय ने कहा- पिछले दो दिनों से टीवी चैनल पर केवल सलमान खान के बारे में बातें हो रही हैं। सलमान ने हिरण को मारा और उसे सजा मिली क्योंकि गांव के एक किसान ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। सलमान खान नोटों का बंडल लेकर उस किसान के पास गये थे। मगर उस बिश्नोई समाज के किसान ने अपने आप को नहीं बेचा। टीवी चैनल्स उस किसान को नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


जोधपुर कोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद जेल से रिहा हुए अभिनेता सलमान खान शाम करीब सवा आठ बजे अपने घर पहुंचे। सलमान घर पहुंचते ही प्रशंसकों ने आतिशबाजी की और जश्न मनाया। इसके बाद बालकनी से अपने फैंस का अभिवादन किया। इसके साथ ही उनके घर के बाहर जमा हुए फैंस के इंतजार की घड़ी खत्म हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के बेटे अहिल को गोंद में लिए हवाई अड्डे से बाहर निकले और करीब आधा दर्जन कार के काफिले के साथ सीधे अपने घर की तरफ बांद्रा रवाना हो गए। उनके साथ बाडीगार्ड शेरा और बहन अर्पिता और अलवीरा भी थीं। एयरपोर्ट से निकलने के बाद कुछ मीडियाकर्मी और फैंस मोटरसाइकिल से उनकी कार के काफिले के साथ हो लिए लेकिन, पुलिस ने बीच में मोटरसाइकिल रोक दी। पुलिस के अच्छे इंतजाम के कारण उन्हें अपने घर पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगा।

जोधपुर जेल से उनकी रिहाई की खबर के बाद ही सलमान खान के फैंस मुंबई में बांद्रा स्थित उनके घर ग्लैक्सी अपार्टमेंट के बाहर जमा हो गए। हालांकि पुलिस ने फैंस के भारी भीड़ के चलते बैरिकेटिंग कर रखी थी। लेकिन, जब सलमान खान अपने पिता सलीम खान, बहन-भांजे के साथ बालकनी से बाहर निकले तो भीड़ बेकाबू हो गई। इसके चलते पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed