फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kailash vijayvargiya attacks new up congress incharge priyanka gandhi robert vadra

प्रियंका पर लगातार निशाना साध रहें है कैलाश विजयवर्गीय, साझा किया पुराना वीडियो

Fri, 25 Jan 2019 12:58 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shani Mishra Updated Fri, 25 Jan 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
kailash vijayvargiya attacks new up congress incharge priyanka gandhi robert vadra
कैलाश विजयवर्गीय- प्रियंका गांधी वाड्रा
प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीतिक पारी की शुरुआत होते ही उनपर राजनीतिक हमले भी शुरू हो चुके हैं। विपक्षी पार्टियां राहुल को छोड़ प्रियंका को निशाने पर ले रहे हैं। मगर इस मामले में भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ज्यादा मुखर नजर आ रहे हैं। पूर्वांचल के प्रभारी के रूप में प्रियंका के एलान के बाद से ही वह उनपर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को उन्होंने प्रियंका का एक पुराना वीडियो साझा किया और लिखा कि यह वीडियो जैसा मिला वैसा ही साझा कर रहा हूं। वीडियो में प्रियंका गांधी खुद को बरसाती मेंढक कहती हुई दिख रही हैं। वह इस बात को स्वीकार करती हुई दिख रही हैं कि वह केवल चुनाव के मौसम में संचालन के लिए आती है। सोलह सेकंड के इस वीडियो को अबतक हजारों लोग देख चुके हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रियंका नेहरू-गांधी परिवार की 12वीं सदस्य हैं जो अपनी सियासी पारी का आगाज करने जा रही हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने 23 जनवरी को लिखा कि कांग्रेस पर हमला बोलते हुए लिखा कि अब जीजाजी ही रह गए हैं, उन्हें कोषाध्यक्ष बना देना चाहिए। 
 


साथ ही, 24 जनवरी को कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने गुलाम नबी आजाद के 'प्रियंका को तुरुप का इक्का बताने वाले बयान पर लिखा कि आपके पास तो जोकर भी है।

इससे पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि एक दागी जीवनसाथी वाली महिला को लांच करने से अगर कांग्रेस खुश है तो उन्हें यह खुशी मुबारक। इंदिरा गांधी से तुलना पर उन्होंने कहा कि इंदिरा के पति फिरोज गांधी अच्छे वक्ता और ईमानदार सांसद थे। उजबकि प्रियंका के व्यवसायी पति का जमीन घोटाला दो राज्यों तक फैला है और वह जांच का सामना कर रहे हैं।

इसके अलावा बिहार में भाजपा के कोटे से मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि सुंदरता से चुनाव नहीं जीते जाते। प्रियंका सूंदर है मगर उनकी कोई राजनीतिक उपलब्धि नहीं है। उनके इस बयान के बाद नया विवाद छिड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed