फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kailash vijayvargiya attack mamata banerjee govt says she is calling shooter from bangladesh bjp workers

भाजपा महासचिव विजयवर्गीय का ममता सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- बांग्लादेश से बुलवा रही हैं शूटर

Thu, 15 Oct 2020 10:55 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 15 Oct 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
kailash vijayvargiya attack mamata banerjee govt says she is calling shooter from bangladesh bjp workers
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार पर बहुत बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी बांग्लादेश से शूटर बुलाकर हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या करवा रही है। उन्होंने कहा कि ये केवल आरोप नहीं हैं मेरे पास इसके सबूत हैं। भाजपा नेता ने कहा कि मामले की सीबीआई जांच होने पर इसके सबूत अपने आप मिल जाएंगे।

विज्ञापन


विजयवर्गीय ने कहा, 'ममता सरकार बांग्लादेश से शूटर बुलाकर हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या करवा रही है। सरकार शूटर बुलाकर हमला करवा सकती है। ममता बनर्जी ने कोविड-19 के समय प्रधानमंत्री द्वारा भेजे गए राशन को खा लिया। टीएमसी के लोग टीएमसी नेताओं को मारते हैं। बम फेंकते हैं। सरकार के अंदर ही बंदरबाट है।'
विज्ञापन



ममता सरकार पर लगाए ये आरोप
विजयवर्गीय ने ममता सरकार पर अपने विरोधियों का सफाया करने के लिए बांग्लादेश से शूटर्स बुलाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने आठ अक्तूबर को प्रदर्शनकारियों पर राज्य सरकार द्वारा रसायन युक्त पानी फेंकने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस पानी के कारण हमारे बहुत से कार्यकर्ता बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनखड़ ने टीएमसी सरकार की आलोचना करने के लिए बेलियाघाट विस्फोट का किया उल्लेख
वहीं बुधवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक पत्र साझा किया है जिसमें सरकार की आलोचना करने के लिए बेलियाघाट विस्फोट की घटना का उल्लेख किया और उसे 'प्रमुख उल्लंघनकर्ता और नागरिकों को पीड़ा देने वाला' बताया जिस पर उनके अधिकारों की रक्षा करने का दायित्व है।

धनखड़ ने कहा कि उन्होंने मानवाधिकार उल्लंघनों, राजनीतिक हिंसा और अन्य मुद्दे विभिन्न मौकों पर राज्य सरकार के साथ उठाए हैं। उन्होंने एक पत्र साझा किया जो उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गत 11 अक्तूबर को लिखा था जिसमें उन्होंने राज्य में खराब होती कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता जताई थी।

उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं गैरकानूनी बम बनाने, अपराधियों द्वारा हिंसा के मुद्दे उठाता रहा हूं, इसी इंतजार में मनीष शुक्ला की हत्या हो गई और अब कोलकाता के बेलियाघाट में क्लब में बम विस्फोट की घटना सामने आई है।' धनखड़ ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से कदम उठाने का आग्रह किया है।


राज्यपाल की यह टिप्पणी ऐसे समय पर सामने आई है जब एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक स्थानीय क्लब में हुए विस्फोट में क्लब की एस्बेस्टस की छत एवं इसकी दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस धमाके में कोई भी घायल नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed