{"_id":"62c69380cac42a5e4c22b0fe","slug":"kaali-row-now-mamata-banerjees-advice-to-mahua-moitra-understand-peoples-feelings","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaali Row: अब ममता बनर्जी की महुआ मोइत्रा को नसीहत, बोलीं-लोगों की भावनाओं को समझें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kaali Row: अब ममता बनर्जी की महुआ मोइत्रा को नसीहत, बोलीं-लोगों की भावनाओं को समझें
Thu, 07 Jul 2022 01:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:34 PM IST
सार
इससे पहले टीएमसी ने महुआ मोइत्रा के बयान से किनारा कर लिया था। अब परोक्ष नसीहत दी है। ममता बनर्जी ने कहा, मुझे लगता है कि हम हमेशा किसी भी नकारात्मक मुद्दे पर विवाद पैदा करने पर जोर देते हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां काली पर दिए गए बयान को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा को नसीहत दी है। बनर्जी ने कहा कि कुछ कहने से पहले लोगों की भावनाओं को समझना होगा।
विज्ञापन
इससे पहले टीएमसी ने महुआ मोइत्रा के बयान से किनारा कर लिया था। अब टीएमसी प्रमुख ने परोक्ष नसीहत दी है। ममता बनर्जी ने मोइत्रा का नाम लिए बगैर कहा- 'काम करते समय हम गलतियां करते हैं, लेकिन उन्हें सुधारा जासकता है। कुछ लोग अच्छे काम नहीं देखते और अचानक चिल्लाने लगते हैं। नकारात्मकता हमारे मस्तिष्क की कोशिकाओं को प्रभावित करती है। आइये सकारात्मक सोचें।'
विज्ञापन
कभी-कभी गलतियां हो जाती हैं
ममता बनर्जी ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि हम हमेशा किसी भी नकारात्मक मुद्दे पर विवाद पैदा करने पर जोर देते हैं। लेकिन, हम देखते हैं कि हर रोज नए काम हो रहे हैं, मीडिया उन के बारे में नहीं बोलता। कभी-कभी कुछ गलतियां हो जाती हैं। एक बार नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि भूल करने के लिए लिखो, जो काम करता है उससे गलती हो सकती है। इसे ठीक किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए चिल्लाना क्यों? पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा कि समाज में कई समूह होते हैं। हम उनके बारे में नहीं जानते, लेकिन मैं समझती हूं कि वे समाज का एक बड़ा समूह हैं और मैं उनका सम्मान करती हूं, लेकिन मैं उन्हें सोचने के लिए कहूंगी कि अगर आप बच्चों के लिए कुछ बना रहे हैं तो उन्हें आपको एक बच्चे की तरह समझना होगा।
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा ने यह कहा था
एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर को लेकर विवादित बातें कही थीं। मोइत्रा ने कहा था कि काली के कई रूप हैं। मेरे लिए काली का मतलब मांस और शराब ग्रहण करे वाली देवी से है। इस बयान को लेकर देशभर में बवाल मच गया था। मप्र की राजधानी भोपाल समेत कुछ शहरों में मोइत्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी की मांग हो रही है।
लीना मणिमेकलई ने विवाद को तूल दिया
दरअसल लीना मणिमेकलई ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली का पोस्टर जारी किया था। इसमें काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था। इसका लगातार विरोध हो रहा है। लीना के खिलाफ भी मप्र, दिल्ली और यूपी में केस दर्ज कराए गए हैं। उधर, कनाडा के टोरंटो में उस संग्रहालय ने माफी मांग ली है, जहां यह पोस्टर जारी किया गया था। इस फिल्म को भी उसने अपनी सूची से हटा दिया है। हालांकि, लीना ने माफी मांगने की बजाए शिव-पार्वती की एक अन्य तस्वीर जारी कर विवाद को तूल देने का प्रयास किया है।