फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kaali Controversy update Congress leader Shashi Tharoor says Everything I tweet is my personal opinion Mahua Moitra news in hindi

Kaali Controversy: महुआ मोइत्रा के समर्थन के बाद बोले थरूर- मैं जो कुछ भी ट्वीट करता हूं वह मेरी निजी राय

Thu, 07 Jul 2022 05:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 07 Jul 2022 05:50 PM IST
सार

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार को ट्वीट करके अपने उस बयान को निजी राय बताया है, जिसमें उन्होंने महुआ मोइत्रा का समर्थन किया था। थरूर ने गुरुवार को कहा कि 'मैं जो कुछ भी ट्वीट करता हूं वह मेरी निजी राय है।'

विज्ञापन
Kaali Controversy update Congress leader Shashi Tharoor says Everything I tweet is my personal opinion Mahua Moitra news in hindi
शशि थरूर-महुआ मोइत्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काली फिल्म को लेकर उठा विवाद सियासी रंग ले रहा है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा में मां काली को लेकर टिप्पणी की थी। उनके बयान का कांग्रेस नेता शशि थरूर ने समर्थन किया था। महुआ मोइत्रा के खिलाफ इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई है, इसके बाद अब कांग्रेस नेता थरूर का भी विरोध हो रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार को ट्वीट करके अपने उस बयान को निजी राय बताया है, जिसमें उन्होंने महुआ मोइत्रा का समर्थन किया था।  

विज्ञापन

 
शशि थरूर बोले- मेरी निजी राय
उनका यह बयान तब आया है जब तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की देवी काली पर उनके ट्विटर पोस्ट को उनकी पार्टी द्वारा 'व्यक्तिगत राय' बताया गया था। इसके एक दिन बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार को कहा कि 'मैं जो कुछ भी ट्वीट करता हूं वह मेरी निजी राय है।'
विज्ञापन


शशि थरूर ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा कि मैं जो कुछ भी ट्वीट करता हूं वह मेरी निजी राय है। मेरे पास कोई अन्य प्रकार नहीं है। इसके अलावा अलेक्जेंडर हैमिल्टन का हवाला देते हुए थरूर ने कहा कि जो किसी के लिए नहीं खड़े होते हैं, वे किसी भी चीज के लिए गिर जाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को ट्वीट के जरिए मोइत्रा का किया था समर्थन
गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को थरूर ने ट्वीट के जरिए कहा था कि महुआ मोइत्रा ने जो कुछ भी कहा, वह हर हिंदू जानता है। उन्होंने कहा कोई धर्म को किस तरह से मानता है, यह उस पर(भक्त) पर ही छोड़ दें। वहीं, वहीं, थरूर के बयान के बारे में पूछे जाने पर, कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि पार्टी का रुख है कि ये टिप्पणियां थरूर की "निजी राय" हैं।

शशि थरूर ने लगातार दो ट्वीट किए। उन्होंने कहा, महुआ मोइत्रा पर हो रहे हमलों ने मुझे हैरान कर दिया है। ये हमले उस वजह से हो रहे हैं, जो हर हिंदू जानता है। हिंदू जानते हैं कि देश में हर जगह पूजा करने का तरीका अलग-अलग है। देवी पर कोई क्या चढ़ाता है, यह वह भक्त ही जानता है। उन्होंने आगे कहा, हम ऐसी स्थिति में पहुंच चुके हैं, अगर हम सार्वजनिक मंच पर किसी के बारे में कुछ कहेंगे तो किसी न किसी की भावना आहत ही होगी। हालांकि, यह तय है कि महुआ ने किसी को अपमानित करने की भावना से ऐसा नहीं कहा था। उन्होंने आगे कहा, मैं सबसे अपील करता हूं कि माहौल को ठंडा रखें। धर्म को कोई किस प्रकार मानता है, यह भक्त पर ही छोड़ दें। 

मैं काली भक्त, किसी से नहीं डरती 
इससे पहले मंगलवार को महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा, मैं काली की पूजा करती हूं। मैं काली भक्त हूं और किसी से नहीं डरती हूं। उन्होंने कहा, भाजपा हमले करती रहे। मैं न तुम्हारी अज्ञानता से डरती हूं, न पुलिस से, न गुंडों से और न ही तुम्हारे ट्रोल्स से। सच को किसी ताकत की जरूरत नहीं।
 
मोइत्रा ने मंगलवार को कहा था कि काली के कई रूप हैं। मेरे लिए काली का मतलब मांस और शराब स्वीकार करने वाली देवी है। सांसद मोइत्रा ने चर्चा के दौरान कहा था, 'यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपने भगवान को कैसे देखते हैं। अगर आप भूटान और सिक्किम जाएं तो वहां पूजा में भगवान को व्हिस्की चढ़ाई जाती है। वहीं, आप उत्तर प्रदेश में किसी को प्रसाद में व्हिस्की दे दो तो उसकी भावना आहत हो सकती है। मेरे लिए देवी काली एक मांस खाने वाली और शराब पीने वाली देवी के रूप में है। देवी काली के कई रूप हैं।' 


टीएमसी ने किया किनारा 
महुआ के बयान पर भाजपा हमलावर है। उनके बयान को लेकर कई जगहों पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। इस बीच महुआ मोइत्रा की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने उनके बयान से किनारा कर लिया है। टीएमसी ने इसे उनकी निजी राय बताते हुए उनके बयान की निंदा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed