Kavitha: तेलंगाना के पूर्व CM की बेटी कविता को सात दिन की ईडी की हिरासत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
हैदराबाद में बीआरएस एमएलसी के परिसरों पर तलाशी लेने के बाद शुक्रवार को ईडी ने कविता को पहले हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद कविता को लेकर देर रात दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय लाया गया।
विस्तार
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें 23 मार्च तक की ईडी की हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले ईडी ने कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। इस दौरान अदालत से ईडी ने कहा कि कविता के खिलाफ पर्याप्त सबूत और गवाहों के बयान हैं। वहीं, बीआरएस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। अदालत में पेश किए जाने के दौरान कविता ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध करार दिया और कहा, 'हम अदालत में इस मामले के खिलाफ लड़ेंगे।'
#WATCH | Delhi: BRS MLC K Kavitha arrives at Rouse Avenue Court.
विज्ञापन
K Kavitha was arrested by the ED and brought to Delhi yesterday. She will be further questioned in connection with the Delhi excise policy-linked money laundering case. pic.twitter.com/4GZ5YRPKS2विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 16, 2024
कविता के वकीलों का तर्क
सुनवाई के दौरान कविता के वकील नीतेश राणा के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने न्यायाधीश से कहा कि उनकी गिरफ्तारी गैरकानूनी है। चौधरी ने कहा, ' कविता की गिरफ्तारी दिखाती है कि कैसे शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को तार-तार करके रख दिया, जिसमें हमें सुरक्षा दी गई थी।' उन्होंने दावा किया कि शीर्ष अदालत ने कविता के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया था। वकील ने कहा कि यह एक काला दिन है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया जाता है, एक अधिकारी सोचता है कि वह कानून से ऊपर है।
ईडी की सफाई
हालांकि, ईडी ने कहा कि उसने उच्चतम न्यायालय समेत किसी अदालत के समक्ष ऐसा कोई बयान नहीं दिया है कि के. कविता के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। ईडी ने अदालत से कहा, 'मामले में के. कविता के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, गवाहों के बयान हैं।'
एजेंसी ने कविता पर मामले में सबूतों को नष्ट करने का भी आरोप लगाया। साथ ही कहा, 'हमने कविता से आमना-सामना कराने के लिए कई गवाहों को तलब किया है। इसके अलावा, हमने डिजिटल डाटा निकालने के लिए उनके पति और नौकर को सोमवार को तलब किया है। हम दो अन्य व्यक्तियों को भी तलब कर रहे हैं, जिन्होंने उनके खिलाफ बयान दिए।'
न्यायाधीश ने दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।
ईडी ने अदालत को यह भी बताया कि जब टीम तलाशी के लिए गई, तो लगभग 20 लोग अंदर घुस आए और रोकने की कोशिश की। हंगामा किया गया, उन्होंने खुद एक वीडियो रिकॉर्ड किया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। एजेंसी ने यह भी कहा कि ट्रांजिट रिमांड उन एजेंसियों के लिए जरूरी है जो अधिकार क्षेत्र से बंधी हों। याचिकाकर्ता द्वारा असहयोग के कारण जांच में देरी हो रही है।
शुक्रवार रात को किया था गिरफ्तार
इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद कविता को दिल्ली लाया गया, जहां उनसे दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की जाएगी। इसे पूरे मामले को लेकर ईडी कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, डॉक्टरों की एक टीम ईडी कार्यालय पहुंची है। बताया जा रहा है कि कविता की मेडिकल जांच की गई है।
#WATCH | Security heightened & a team of doctors arrive at the ED office. BRS leader K Kavitha was arrested in Hyderabad in connection with the Delhi Excise Policy Case.
— ANI (@ANI) March 16, 2024
K Kavitha was brought to Delhi where she will be further questioned in connection with the Delhi excise… pic.twitter.com/hU7Cei4ER7
बीआरएस एमएलसी के कविता के वकील विक्रम चौधरी ने कहा, ' कविता की गिरफ्तारी दिखाती है कि कैसे शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को तार-तार करके रख दिया, जिसमें हमें सुरक्षा दी गई थी।'
#WATCH | Nizamabad: BRS party cadres stage state-wide protest over the arrest of BRS MLC K Kavitha, in connection with Delhi excise policy-linked money laundering case. pic.twitter.com/ej4qULK4cn
— ANI (@ANI) March 16, 2024
हैदराबाद में बीआरएस एमएलसी के परिसरों पर तलाशी लेने के बाद शुक्रवार को ईडी ने कविता को पहले हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद कविता को लेकर ईडी की टीम दिल्ली रवाना हो गई थी। देर रात उन्हें दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय लाया गया। ईडी के सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी कविता से दिल्ली में पूछताछ करेंगे। बीआरएस नेता टी हरीश राव ने बताया कि पार्टी ईडी की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों के मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन करेगी।
एनवी सुभाष का हमला
भाजपा नेता एनवी सुभाष ने कहा, 'पिछले 10 साल में केसीआर का परिवार कई घोटालों में शामिल रहा है। दिल्ली शराब मामले में सबूत मिलने के बाद कविता को गिरफ्तार कर लिया गया था। अगर वह दोषी नहीं हैं, तो विरोध प्रदर्शन (बीआरएस द्वारा) क्यों। उन्हें साफ बाहर आने दो।'
भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार: तरुण चुघ
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, 'पिछले डेढ़ साल से उन्हें बुलाया जा रहा था। देश का संविधान बड़ा है या वंश बड़ा? हमारी सरकार की प्रतिबद्धता भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की है। जो कोई चोरी करेगा, उसे सजा मिलेगी चाहे वह कोई भी हो।'