{"_id":"630617f2a11c04765b56a89a","slug":"k-kavitha-defamation-case-hyderabad-court-issues-notice-to-bjp-leaders-parvesh-varma-manjinder-s-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Excise Policy Row: TRS एमएलसी कविता मानहानि मामला, भाजपा नेता परवेश वर्मा और सिरसा को कोर्ट का नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Excise Policy Row: TRS एमएलसी कविता मानहानि मामला, भाजपा नेता परवेश वर्मा और सिरसा को कोर्ट का नोटिस
Wed, 24 Aug 2022 05:57 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 24 Aug 2022 05:57 PM IST
सार
निजामाबाद की पूर्व सांसद और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की एमएलसी के कविता ने भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
विज्ञापन
TRS MLC K Kavitha
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीआरएस एमएलसी के कविता मानहानि से जुड़े मामले में हैदराबाद की एक अदालत ने भाजपा नेताओं परवेश वर्मा और मनजिंदर एस सिरसा को नोटिस जारी किया है। अदालत ने इन्हें निर्देश दिया कि वे मीडिया में कविता के खिलाफ कोई मानहानि वाला बयान न दें। मामले में सुनवाई की अगली तारीख 13 सितंबर तय की गई है।
विज्ञापन
निजामाबाद की पूर्व सांसद और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की एमएलसी के कविता ने भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि टीआरएस नेता कविता भी दिल्ली शराब नीति घोटाला में शामिल हैं। हैदराबाद में सिटी सिविल कोर्ट ने कहा कि कविता के खिलाफ प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से कोई मानहानि वाला बयान नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा का आप पर घोटाले का आरोप
कविता ने सोमवार को कहा था कि वह इस मामले में अदालत में इन दोनों नेताओं के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगी। परवेश वर्मा और सिरसा ने आरोप लगाया था कि कविता ने दिल्ली शराब नीति घोटाले में आप सरकार और शराब माफिया के बीच दलाल का काम किया था। साथ ही दिल्ली भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया था कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कमीशन 2.5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया था। भाजपा ने इस मामले में आप सरकार पर 150 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन