फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   K Annamalai self-whips himself to demand justice in the Anna University alleged physical assault case

अन्ना यूनिवर्सिटी यौन उत्पीड़न मामला: अन्नामलाई ने खुद को मारे कोड़े; बीते दिन किया था 48 दिन के उपवास का एलान

Fri, 27 Dec 2024 11:47 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 27 Dec 2024 11:47 AM IST
सार

अन्ना यूनिवर्सिटी में हुई घटना ने पूरे चेन्नई को हिलाकर रख दिया है। यहां एक इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। मामला तब सामने आया, जब छात्रा ने इसकी पुलिस से खुद शिकायत की। इस मामले को लेकर राजनीति गरमाने लगी है।

विज्ञापन
K Annamalai self-whips himself to demand justice in the Anna University alleged physical assault case
के. अन्नामलाई खुद को कोड़ा मारते। - फोटो : एएनआई

विस्तार

चेन्नई स्थित अन्ना विश्वविद्यालय कैंपस में एक छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का मामला हाल ही में सामने आया। इस  घटना को लेकर पूरे राज्य में रोष है। वहीं तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई भी बहुत गुस्से में हैं। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए खुद को कोड़े मारे। साथ ही राज्य सरकार पर हमलावर हुए। उन्होंने इससे एक दिन पहले एलान किया कि वह 48 दिनों के लिए उपवास पर रहेंगे। 

विज्ञापन


नहीं पहनूंगा जूते: के. अन्नामलाई
अन्नामलाई ने कहा कि जब तक डीएमके को सत्ता से हटा नहीं दिया जाता, तब तक वह जूते नहीं पहनेंगे। 

क्या है मामला?

अन्ना यूनिवर्सिटी में हुई घटना ने पूरे चेन्नई को हिलाकर रख दिया है। तमिलनाडु की राजनीति गरमाने लगी है। यहां एक इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। मामला तब सामने आया, जब छात्रा ने इसकी पुलिस से खुद शिकायत की थी। शुरू में पुलिस ने केस को हल्के में लिया और कोई कार्रवाई नहीं की। सोशल मीडिया पर केस उछला तब पुलिस हरकत में आई। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 37 वर्षीय आरोपी यूनिवर्सिटी परिसर के पास में बिरयानी बेचता है। घटना 23 दिसंबर की है। 

विज्ञापन

 

पुलिस ने बनाई चार टीमें
छात्रा ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह कॉलेज परिसर में अपने दोस्त से बात कर रही थी। तभी आरोपी वहां पहुंचा और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। ग्रेटर चेन्नई महानगर पुलिस ने एक बयान में बताया कि पीड़िता ने कोट्टूरपुरम महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई और मामला दर्ज कर लिया गया। बयान के मुताबिक जांच के लिए चार विशेष टीम गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed